-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Know Why The Birthday Boy Who Danced After Cutting The Cake Was Arrested
जानें क्यों केक काटने के बाद डांस करने वाला बर्थडे बॉय गिरफ्तार
- Written By: दिपक.पांडे

पुणे : पुणे पुलिस (Pune Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने एक नाबालिग लड़के (Minor Boy) को सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने जन्मदिन (Birthday) के केक (Cake) को चाकू (Knife) से काटकर और हाथ में कोयता लिए डीजे पर डांस करने के आरोप में हिरासत में लिया है। इस बर्थडे बॉय ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस घटना को लेकर खड़क थाने में 17 वर्षीय लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घोरपड़े पेठ के लोहियानगर कॉलोनी के एक नाबालिग लड़के ने अपना जन्मदिन मनाया। उसने कोयते से केक काटा और घबराहट फैलाई। इसके बाद हाथ में कोयता लिए उसने डीजे पर डांस किया। पुलिस नायक अमोल पवार को सूचना मिली थी कि उस लड़के ने उसका एक वीडियो बनाया है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसी के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
Bengaluru Viral Photo: स्कूटी पर 6 नाबालिग सवार, सड़क सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
‘मां मुझे बुला रही है…’, NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या
इसके अनुसार पुलिस उपनिरीक्षक संजय गायकवाड़, अमोल पवार, इमरान शेख, महेश बामगुडे, तुषार मालवाडकर और अय्याज दद्दीकर की एक टीम ने अतिरिक्त अपराध शाखा आयुक्त रामनाथ पोकाले और सहायक आयुक्त गजानन तोम्पे के मार्गदर्शन में दहशतगर्द का पता लगाया और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध कबूल किया। साथ ही बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए लिया गया एक वीडियो भी दिखाया। इसके अनुसार पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया पर दहशतगर्दी
पिछले कुछ दिनों से शातिर अपराधी, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले किशोर, साथ ही नए से ‘भाई’ बनने की चाह रखने वाले युवा बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन का केक काटने के लिए तलवार और छुरे जैसे हथियारों का उपयोग किया जाता है। लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती हैं। पिछले कुछ महीनों में इस प्रकार की वृद्धि हुई है। पुलिस ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार कर रही है। साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।
Know why the birthday boy who danced after cutting the cake was arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
Aug 03, 2026 | 07:03 AMCommonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान
Aug 03, 2026 | 06:54 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aug 03, 2026 | 06:35 AMमहावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
Aug 03, 2026 | 06:32 AMSunil Grover Birthday: रेडियो के सुदर्शन से डॉक्टर मशहूर गुलाटी तक, सुनील ग्रोवर की संघर्ष से सफलता की कहानी
Aug 03, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 अगस्त LIVE: दतिया उपचुनाव का आज आएगा फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
Aug 03, 2026 | 06:29 AMफ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














