

Pune Khadakwasla Dam Water Level: खड़कवासला डैम श्रृंखला के कैचमेंट एरिया में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण डैमों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। पानशेत और वरसगांव डैमों में पिछले तीन दिनों में करीब 0.5 टीएमसी पानी का इजाफा हुआ है। इससे पुणे शहर की जलापूर्ति को लेकर उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन फिलहाल नागरिकों को पानी की कटौती से राहत नहीं मिलने वाली है। पुणे मनपा ने स्पष्ट किया है कि जब तक चारों मुख्य डैमों में कुल मिलाकर 80 से 85 प्रतिशत तक जल भंडारण नहीं हो जाता है तब तक शहर में लागू एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की व्यवस्था जारी रहेगी।
जलापूर्ति विभाग नंदकुमार जगताप कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन शहर की जलापूर्ति को पूरी तरह सामान्य करने के लिए डैमों का कम से कम 80-85 प्रतिशत तक भरना बेहद आवश्यक है। एहतियात के तौर पर फिलहाल पानी की कटौती जारी रहेगी।
महापौर पीएमसी मंजुषा ने बाताया नागपुरे संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकियों के पुणे प्रवास के दौरान वारकरियों को बड़ी राहत मिलेगी। 9 और 10 जुलाई को पालकियों के शहर में रात्रि विश्राम तथा 11 जुलाई को प्रस्थान के दौरान पानी की कटौती को पूरी तरह समाप्त कर प्रतिदिन नियमित जलापूर्ति की जाएगी।
शुक्रवार, 3 जुलाई की शाम 5 बजे तक खडकवासला, पानशेत, वरसगांव और टेमघर डैमों में कुल 4.18 टीएमसी उपयोगी जल भंडार दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यदि कैचमेंट एरिया में बारिश का यही सिलसिला जारी रहा, तो जल भंडार में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले पंद्रह दिनों से पुणे में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल संसाधन विभाग के पिछले दस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, इस समय 4।18 टीएमसी जल भंडार के साथ वर्ष 2026 पांचवें स्थान पर है। लेकिन वर्ष 2016, 2019 और 2022 में इसी अवधि के दौरान तीन टीएमसी से भी कम पानी उपलब्ध था।