पुणे IT हब हिंजवड़ी में 426 करोड़ की योजना लागू करने के लिए टास्क फोर्स बनेगी, सुनेत्रा पवार का बड़ा फैसला

Pune Hinjewadi: पुणे के हिंजवडी-माण-मरुंजी में सड़क, ट्रैफिक, पानी, बिजली और कचरा जैसी समस्याओं पर सरकार सख्त हुई। 426 करोड़ की योजना लागू करने के लिए टास्क फोर्स बनेगी।
Pune Hinjewadi Task Force
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार,विधायक शंकर मांडेकर, विभागीय आयुक्त शीतल तेली-उगलेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Pune Hinjewadi Task Force: पुणे के विश्व प्रसिद्ध आईटी हब हिंजवडी और आसपास के क्षेत्रों (माण, मारुंजी) में लंबे समय से लंबित सड़कों, यातायात, पानी, बिजली, कचरा प्रबंधन और मेट्रो जैसी नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने चाकण की तर्ज पर हिंजवडी के लिए एक विशेष 'टास्क फोर्स' गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएमआरडीए द्वारा तैयार 426 करोड़ रुपये के विकास प्रारूप को समयबद्ध तरीके से लागू करने और सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया है।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक शंकर मांडेकर, विभागीय आयुक्त शीतल तेली-उगले, पुणे मनपा आयुक्त नवल किशोर राम, पीसीएमसी आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, पीएमआरडीए आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी और जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी समेत प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिंजवडी राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है।

लास्ट-माइल कनेक्टिविटी पर जोर

पीएमआरडीए, एमआईडीसी, पीसीएमसी, मेट्रो, पीडब्ल्यूडी और महावितरण जैसे विभिन्न विभागों के काम में गति लाने के लिए अब हर सप्ताह समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।

Pune Hinjewadi Task Force
GDP के आंकड़ों में हेराफेरी, शरद पवार और संजय राऊत का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

उन्होंने 426 करोड़ रुपये की विकास योजना को त्वरित मंजूरी दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के स्तर पर जल्द बैठक आयोजित करने का भी आश्वासन दिया बैठक के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र हुडी और पीएमआरडीए प्रमुख डॉ. अभिजीत चौधरी ने क्षेत्र की समस्याओं का प्रस्तुतीकरण दिया।

हिजवडी में प्रतिदिन लगभग 5 से 6 लाख लोगों की आवाजाही होती है। इस ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए कई प्रमुख फैसले लिए गए, यातायात नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र सुरक्षा बल के 100 जवान तुरंत तैनात किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com