

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले के पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) शहर के लांडेवाड़ी, भोसारी के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में भीषण आग (Fire Broke Out) लग गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग रॉड से निकली चिंगारी की वजह से यह आग लग गई। पिंपरी चिंचवड़ अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1715762945215647864