-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Discussions About Maharashtra In Delhi Supriya Sule Called Shameful
दिल्ली में महाराष्ट्र के चर्चे, बार-बार पूछ रहे सांसद, सुले ने बताया शर्मनाक
- Written By: प्रिया जैस
Supriya Sule in Pune: महाराष्ट्र के चर्चे अब दिल्ली में तेजी से हो रहे है। दिल्ली में मौजूद सांसदों के बीच महाराष्ट्र की छवि खराब होती जा रही है। सुप्रिया सुले ने इसे शर्मनाक बताया है।

सुप्रिया सुले (सौजन्य-एएनआई)
Supriya Sule in Pune: राज्य में जो कुछ भी चल रहा है, उससे मुख्यमंत्री नाराज हैं और इस पर दिल्ली में भी चर्चा हो रही है। दिल्ली के सांसद हमें बार-बार रोककर पूछते हैं कि रमी खेलने वाला मंत्री कौन है? ऐसा कहते हुए सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वाल्मिक कराड के पीछे कौन है यह सभी को मालूम है।
अगर धनंजय मुंडे को क्लीन चिट देकर फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, तो हम इसका विरोध करेंगे। सुले ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में अपराध और आर्थिक संकट तेजी से बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में तीन दिन रहे और वे मंत्रियों की गतिविधियों से बहुत नाराज हैं। दिल्ली के सांसद पूछ रहे थे कि रमी खेलने वाला मंत्री कौन है। यह पूछना पड़ रहा है, यह महाराष्ट्र की छवि के लिए बेहद शर्मनाक है।
सुले ने कहा कि जब पहला वीडियो सामने आया, तब माणिकराव कोकाटे को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए खुद इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्हें इस्तीफा देने को कहा जाता है, पर वे खुद आगे बढ़कर इस्तीफा नहीं देते। जब तक दिल्ली से मध्यस्थता नहीं होती, तब तक राज्य में कोई फैसला नहीं होता। सुले ने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र को न्याय आखिर कब मिलेगा?
सम्बंधित ख़बरें
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
अगर कोई महिला मंत्री कुछ नया करना चाहती है, तो विरोध क्यों?
भाजपा मंत्री माधुरी मिसाल और शिवसेना (शिंदे गुट) मंत्री संजय शिरसाट के बीच चल रहे वाद पर सुले ने कहा कि माधुरीताई एक महिला हैं, उन्हें मंत्रिमंडल में मौका दिया गया है। एक ओर ‘लाडली बहन योजना’ चलाई जा रही है, दूसरी ओर अगर कोई महिला मंत्री कुछ नया करना चाहती है, तो उस पर आपत्ति क्यों? अगर वो नियम और प्रोटोकॉल के दायरे में रहकर काम कर रही हैं, तो इसमें दिक्कत क्या है?
धनंजय मुंडे और कराड पर भी साधा निशाना
सुले ने कहा कि देर से सही, लेकिन मुख्यमंत्री ने माना कि वे अस्वस्थ हैं। उन्होंने हाई कमांड को बताया है कि राज्य में गलत हो रहा है। मस्साजोग के सरपंच की हत्या के पीछे वाल्मिक कराड का हाथ है। यह सुरेश धस ने कई बार कहा है। ऐसे लोगों को क्लीन चिट क्यों दी जा रही है? जिनके कारण परिवार तबाह हो रहे हैं, उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें – Ladki Bahin Yojana: अब पुरुषों से वसूला जाएगा पैसा, डिप्टी सीएम पवार का ऐलान
उन्होंने कहा कि पिछले 150 दिनों में महाराष्ट्र की बहुत बदनामी हुई है। इसका जवाब सरकार को देना होगा। जेल में बंद वाल्मिक कराड फोन पर बात कर रहा है, उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इस विषय में हमने अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। इसके अलावा हम महादेव मुंडे प्रकरण पर भी उनसे बात करने वाले हैं।
Discussions about maharashtra in delhi supriya sule called shameful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











