पुणे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अडाणी समूह की ईडी और जेपीसी से जांच कराने की मांग

ADANI
File Pic
Published on: 
Updated on: 

पुणे : पुणे शहर (Pune) में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि अडाणी समूह के वित्तीय मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराई जाए।पुणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शिंदे और पार्टी के अन्य नेताओं ने पुणे कलेक्ट्रेट के पास एसबीआई शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। 

शिंदे ने पूछा, “हमारे नेता राहुल गांधी अडाणी समूह के शेयर दुर्घटना मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई जांच शुरू नहीं की गई है। अडाणी समूह के शेयरों में एसबीआई और एलआईसी के निवेश को भारी नुकसान हुआ है। किसने एलआईसी और एसबीआई को अडाणी समूह के शेयरों में पैसा लगाने के लिए कहा?” 

उल्लेखनीय है कि अमेरिका से परिचालित हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अडाणी समूह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह सभी कानून और जानकारी देने संबंधी शर्तों का अनुपालन करता है। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com