- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Dattatreya Bharne Told Reason For Not Holding Ministerial Post Till Now
अजित पवार बनेंगे पुणे के पालक मंत्री! दत्तात्रेय भरणे ने बताया अब तक मंत्री पद न संभालने का कारण
महाराष्ट्र में भले ही पोर्टफोलियो का बंटवारा हो गया हो लेकिन अभी तक कई मंत्री ऐसे है, जिन्होंने अभी तक मंत्री पद का पदभार नहीं संभाला है। इस पर दत्तात्रेय भरणे ने अपने पदभार न संभालने की जानकारी दी है।
- Written By: प्रिया जैस

दत्तात्रय भरणे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: राज्य में महायुति सरकार बने करीब एक महीना हो गया है। कैबिनेट का विस्तार भी हो चुका है। पोर्टफोलियो भी बांट दिया गया है। लेकिन, पालकमंत्री पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। पुणे की बात करें तो चर्चा है कि मंत्री पद नहीं मिलने से महायुति में कुछ नेता नाराज हैं। खातों का आवंटन हुए इतना समय हो जाने के बावजूद कुछ मंत्रियों ने अभी तक अपने पद का कार्यभार नहीं संभाला है।
इस बीच एनसीपी नेता और मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम अजित पवार ही पुणे जिले के पालकमंत्री होंगे। कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भी पुणे के पालकमंत्री पद को लेकर टिप्पणी की थी। ऐसे में महायुति में पालक मंत्री पद के लिए रस्साकशी अब भी जारी है।
मंत्री पद न संभालने का बताया कारण
जब दत्तात्रय भरणे से पूछा गया कि उनके द्वारा मंत्री पद का कार्यभार अब तक क्यों नहीं संभाला गया। क्या वह नाराज या नाखुश हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैं बाहर (विदेश) में था। अब अगले सप्ताह मुंबई जा रहा हूं। मैं परेशान नहीं हूं। नाराजगी भरी बातों में कोई सच्चाई नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती चोरी मामला: न्यायाधीशों के घरों में चोरी पर HC सख्त, सुरक्षा ऑडिट में गड़बड़ी पर राज्य से मांगा जवाब
अकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार
Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
तीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
दत्तात्रय भरणे ने कहा कि वह अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में हम राज्य को बहुत अच्छी तरह से आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। भरणे से जब पुणे के पालकमंत्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे, अजित पवार ही पुणे के पालक मंत्री बनेंगे।
भरणे ने कहा कि पुणे के पालक मंत्री के पद के बारे में कुछ भी अजीब नहीं है। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस संबंध में उचित निर्णय लेंगे। हम सबको यह विश्वास है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पालकमंत्री पद को लेकर खींचतान!
राज्य का नेतृत्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं और चुनाव में उन्हें जो सफलता मिली है वह अभूतपूर्व है। महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी इच्छा के मुताबिक जिले के पालक मंत्री का पद चाहते हैं। हालांकि, कई जिलों पर भाजपा और राकांपा दावा कर रही हैं। कुछ जगहों पर महायुति में शामिल तीनों दलों के नेताओं की दावेदारी है। इसलिए चर्चा हो रही है कि पालकमंत्री पद पर नियुक्ति करना मुश्किल हो रहा है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुणे जिले का पद चाहते हैं। वहीं, बीजेपी के चंद्रकांत पाटिल ने परोक्ष रूप से इस पद पर दावा करते हुए कहा है कि यह फैसला पार्टी के नेता लेंगे।
Dattatreya bharne told reason for not holding ministerial post till now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती चोरी मामला: न्यायाधीशों के घरों में चोरी पर HC सख्त, सुरक्षा ऑडिट में गड़बड़ी पर राज्य से मांगा जवाब
May 05, 2026 | 01:35 PMचुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज
May 05, 2026 | 01:30 PMअकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार
May 05, 2026 | 01:24 PMसाढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
May 05, 2026 | 01:22 PMPune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
May 05, 2026 | 01:05 PMतीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
May 05, 2026 | 01:04 PMमायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
May 05, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










