कपड़े की दुकान में चल रही क्रिकेट की बेटिंग, पुलिस ने मारा छापा, एक आरोपी गिरफ्तार

arrest
File Photo
Published on: 
Updated on: 

पुणे: क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने खड़की (Khadki) स्थित एक कपड़े की दुकान (Clothes Shop) में चल रहे क्रिकेट सट्टे (Cricket Betting) के अड्डे पर छापा मारा है। इसमें तीन लाख नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में गिरफ्तार (Arrested) आरोपी की पहचान पुनीत चंदनमल जैन (36) के रूप में हुई है। इस संबंध में खड़की थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इन दिनों देश में भारतीय टीम और अन्य देशों के साथ क्रिकेट मैच हो रहे हैं, नतीजन सट्टा जोरों में चल रहा है। यह अब तक की गई पुलिस कार्रवाई से स्पष्ट हो रहा है। ऐसा लगता है कि इसमें कुछ खास लोग भी शामिल हैं। मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता है। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि मैच के दौरान खड़की के चंदन हैंडलूम में अवैध रूप से सट्टा चल रहा है।

पुलिस ने किया 3 लाख रुपए का माल जब्त

तदनुसार, इस जानकारी की पुष्टि की गई थी। इसके अनुसार सामाजिक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद माने और अपराध शाखा इकाई-2 के पुलिस निरीक्षक क्रांतिकुमार पाटिल की टीम ने मौके पर छापेमारी की। तब पुनीत अपने मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा ले रहा था। उसे हिरासत में लेने के बाद 2 लाख 68 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल आदि 3 लाख रुपए का माल जब्त किया। अब तक शहर में बंद फ्लैटों और लॉजों पर छापेमारी की जा चुकी है। हालांकि ऐसा पहली बार बताया जा रहा है कि दुकान से सट्टा शुरू हुआ है। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकाले, सहायक आयुक्त गजानन तोमपे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक अरविंद माने, इकाई दो पुलिस निरीक्षक क्रांतिकुमार पाटिल, उप निरीक्षक श्रीधर खड़के और अन्ना माने, निखिल जाधव और उनकी टीम द्वारा की गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com