कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जनता के पैसों से BJP कर रही प्रचार

Gopal Tiwari
Published on
Updated on

पुणे: भारतीय स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाते हुए सत्ताधारी भाजपा (BJP) की ओर से जनता के पैसों से करोड़ो रुपयों के विज्ञापन कर रही है। लेकिन इन विज्ञापनों (Advertisement) में स्वतंत्रता के जननायक, महात्मा गांधी, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, तिनों रंगों का महत्व और भारतीय संविधान की उद्देशिका का गौरवपूर्ण उल्लेख करें, ऐसा आवाहन राजीव गांधी स्मारक समिति और ‘नोइंग गांधी’ ग्रुप की ओर से किया गया।

इस समय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुभाष थोरवे, ‘नोइंग गांधी’ ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संकेत मुनोत, भाऊ शेडगे, संजय मानकर, संजय अभंग, महेश अंबिके, शंकर शिर्के, अशोक काळे, उदय लेले उपस्थित थे।

अपनी प्रतिमा को चमकाने का प्रयास कर रही बीजेपी सरकार

एक प्रेस वार्ता में राजीव गांधी स्मारक समिति के अध्यक्ष गोपाल तिवारी ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा जनता के करोड़ों रुपए खर्च कर अपनी प्रतिमा को चमकाने का प्रयास कर रही है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पुराने वीडियो दिखाकर ऐतिहासिक स्मृति को उजागर करें। साथ में तिरंगा देते समय यह ध्यान में रखे कि वह खादी या स्वदेशी कपड़ों का हों, लेकिन मोदी सरकार पॉलिस्टर के झंडे बांटे जा रहे हैं। यह बात देश के हित में नहीं है, ऐसा आरोप गोपाल तिवारी ने किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com