समितियों में भाजपा का दबदबा कायम, सर्वसाधारण सभा में हुई नए सदस्यों की नियुक्ति

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation
Updated on

पिंपरी : पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) की विविध विषय समितियों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से महानगरपालिका की सर्वसाधारण सभा में नए सदस्यों (New Members) की नियुक्तियां (Appointments) की गई। नौ-नौ सदस्यों वाली विधि, महिला व बालकल्याण समिति, शहर सुधार, क्रीडा, कला, साहित्य और सांस्कृतिक और शिक्षा समितियों में सत्तादल भाजपा (BJP) के 5-5 और शिवसेना (Shiv Sena) के 1-1 सदस्यों की नियुक्तियां की गई। संख्या बल के मुताबिक सभी समितियों में भाजपा का दबदबा कायम है।

बीती रात महापौर ऊषा ढोरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई सर्वसाधारण सभा में उपरोक्त नियुक्तियां की गई। महानगरपालिका में सदन के नेता नामदेव ढाके ने सत्तादल भाजपा, विपक्ष के नेता राजू मिसाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और गुटनेता राहुल कलाटे ने शिवसेना के सदस्यों के नामों की सूची बंद लिफाफे में महापौर को सौंपी। इसके बाद महापौर ने नामों को पढ़कर नए सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की। उपरोक्त विषय समितियों की हर में पखवाड़े में बैठक होती हैं। 

 2022 में होने जा रहा है महानगरपालिका का चुनाव

महानगरपालिका का आम चुनाव फरवरी 2022 में होने जा रहा है। दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में चुनाव की आचार संहिता जारी होने की संभावना है। ऐसे में विषय समितियों की चार से पांच बैठकें होने की उम्मीद है। विषय समितियों में नियुक्त हुए सदस्यों का विवरण इस प्रकार है-

  • विधि समिति: संगीता भोंडवे, सुनीता तापकीर, स्वीनल म्हेत्रे, वसंत बोराटे, कोमल मेवानी (भाजपा), संगीता ताम्हणे, गीता मंचरकर, विक्रांत लांडे (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), अमित गावडे (शिवसेना)
  • महिला व बालकल्याण समिति: सविता खुले, ऊषा मुंढे, योगिता नागरगोजे, निर्मला गायकवाड, जयश्री गावडे (भाजपा), स्वाती काटे, अनुराधा गोफणे, सुमन पवले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), रेखा दर्शले (शिवसेना)
  • शहर सुधार समिति: आरती चोंधे, बालासाहेब ओव्हाल, सोनाली गव्हाणे, साधना मलेकर, अनुराधा गोरखे (भाजपा), वैशाली घोडेकर, संतोष कोकणे, समीर मासुलकर (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), सचिन भोसले (शिवसेना)
  • कला, क्रीड़ा, साहित्य व सांस्कृतिक समिति: नीता पाडाले, शारदा सोनवणे, प्रा. उत्तम केंदले, अश्विनी जाधव, शर्मिला बाबर (भाजपा), अपर्णा डोके, डब्बू आसवानी, राजू मिसाल (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), रेखा दर्शले (शिवसेना)
  • शिक्षा समिति: माधवी राजापुरे, मनीषा पवार, प्रियंका बारसे, सारिका सस्ते, शैलेश मोरे (भाजपा), प्रज्ञा खानोलकर, भाऊसाहेब भोईर, संजय वाबले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), अश्विनी वाघमारे (शिवसेना)
Navbharat Live
navbharatlive.com