-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Baramati Malegaon Election Ajit Pawar Appeal For Development Support
Ajit Pawar की अपील, जातिवाद नहीं, विकास करने वाले उम्मीदवारों को दें समर्थन
- Written By: अपूर्वा नायक
Nikaay Chunaav: Ajit Pawar ने बारामती और मालेगांव चुनाव में जातिवाद व गुटबाजी छोड़कर विकास समर्थक उम्मीदवारों को चुनने की अपील की। शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट अंतिम चरण में हैं।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Ajit Pawar On Maharashtra Nikaay Chunaav: बारामती नगर परिषद और मालेगांव नगर पंचायत चुनाव में जातिवाद, रिश्तेदारी या गुटबाजी को छोड़कर मेरे विचारों वाले उम्मीदवार को समर्थन दें ताकि विकास की गाड़ी और तेजी से आगे बढ़े।
मैं कभी भी फंड की कमी नहीं होने दूंगा और मालेगांव नगर पंचायत की राज्य में रोल मॉडल नगर पंचायत बनाकर दिखाऊंगा, यह आश्वासन उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दिया है।
गुरुवार को बारामती शहर स्थित राष्ट्रवादी भवन में बारामती नगर परिषद और मालेगांव नगर पंचायत चुनाव के लिए राष्ट्रवादी के इच्छुक उम्मीदवारों का इंटरव्यू उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
नासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल
बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
इस मौके पर आयोजित सम्मेलन में वे बोल रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रवादी के शहर अध्यक्ष जय पाटिल, सचिन सातव, संभाजी होलकर, संदीप बांदल, सुभाष सोमानी, योगेश जगताप, अनिता गायकवाड, अविनाश बांदल, प्रताप पागले सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
किसी को नाराज नहीं होना चाहिए
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि बारामती नगर परिषद में 20 वार्डों में 41 नगरसेवक और नगराध्यक्ष को चुनकर भेजना है। इच्छुकों की संख्या अधिक है, इसलिए किसी को भी नाराज नहीं होना चाहिए, मालेगांव नगर पंचायत के चुनाव में भी इच्छुकों की संख्या ज्यादा है। दोनों जगहों पर जातिवाद, रिश्तेदारी और गुटबाजी से बचते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस का घड़ी चिन्ह सामने रखते हुए सभी को एकजुट होकर समर्थन देना चाहिए।
शहर का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया
बारामती शहर में नीरा नहर का सौंदयीकरण हो चुका है। बाबूजी नाईक वाहे का काम अंतिम चरण में है और यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के 150 करोड़ के काम का अंतिम चरण में पहुंच गया है। शहर के अल्पसंख्यक समाज के लिए शाहीखाना का काम चल रहा है।
बारामती शहर में अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल का निर्माण हो रहा है और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम भी अंतिम चरण में है। नगर परिषद के शिक्षा मंडल के तहत सीबीएससी स्कूल के भवन का काम भी चल रहा है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai International Airport तैयार, 15 नवंबर से टिकट बुकिंग का आगाज
ऐसे कई विकास कार्यों के जरिए हमने शहर का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया है। मालेगांव नगर पंचायत की स्थापना हुए पांच साल हो गए हैं और इस नगर पंचायत के बजट से कई गुना अधिक विकास कार्य मंजूर किए गए है। वहां 350 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं।
Baramati malegaon election ajit pawar appeal for development support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














