पुणे की दिग्गज कंपनी Adinath Agro अब बनी Adinova; सुरभि और विन सॉस के साथ नई पहचान से बाजार में मचाएगी धूम

Adinova Rebranding: पुणे स्थित प्रसिद्ध फूड कंपनी आदिनाथ एग्रो ने खुद को Adinova के रूप में रीब्रांड किया है। 40 साल के भरोसे और नए विजन के साथ कंपनी अब बाजार की दिग्गज कंपनियों को टक्कर देगी।
Adinath Agro Rebranding As Adinova
Adinova Logo (Source: Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Adinath Agro Rebranding As Adinova: भारतीय किचन में सुरभि और विन (Winn) जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली पुणे की मशहूर कंपनी आदिनाथ एग्रो प्रोसेस्ड फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Adinath Agro) ने आज अपनी नई कॉर्पोरेट पहचान का अनावरण किया। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर Adinova कर लिया है।

कंपनी ने 7 मई 2026 से अपना नया नाम, नया लोगो और डिजिटल पहचान अपना ली है। यह बदलाव केवल नाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक क्षेत्रीय दिग्गज से राष्ट्रीय चैलेंजर बनने की दिशा में कंपनी का एक बड़ा कदम है।

आदिनाथ एग्रो की नींव करीब चार दशक पहले पुणे में रखी गई थी। कंपनी ने सुरभि ब्रांड के साथ देश में बिना प्याज-लहसुन वाले केचप की श्रेणी में क्रांति ला दी थी। आज कंपनी के पोर्टफोलियो में केचप, चाइनीज सॉस, मेयोनीज, इटालियन सॉस, नूडल्स, सूप और कई तरह के मसालों सहित 250 से अधिक उत्पाद (SKUs) शामिल हैं। विन ब्रांड ने होरेका (HoReCa) क्षेत्र में अपनी धाक जमाने के बाद अब रिटेल मार्केट में भी तेजी से विस्तार किया है।

कंपनी के राजस्व में दोगुनी वृद्धि

पिछले तीन वर्षों में कंपनी ने अपने राजस्व को दोगुना कर लिया है। महाराष्ट्र के जेजुरी में 30 एकड़ में फैली अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दम पर कंपनी ने पूरे भारत में अपना वितरण नेटवर्क फैलाया है। ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती मांग के बीच, आदिनोवा नाम कंपनी की आधुनिक सोच और विस्तार की क्षमता को दर्शाता है। कंपनी के एमडी राजेश गांधी ने कहा कि आदिनाथ की भावना अब आदिनोवा के रूप में और अधिक आत्मविश्वास के साथ जीवित रहेगी।

क्या है आदिनोवा का मतलब?

कंपनी की सबसे बड़ी ताकत भारतीय स्वादों की गहरी समझ और किसानों से सीधा जुड़ाव है। सीईओ चंदन पोलेकर के अनुसार, आदि शब्द कंपनी की जड़ों और शुद्धता का प्रतीक है, जबकि नोवा नवाचार और भविष्य की नई श्रेणियों को दर्शाता है।

कंपनी ने जारी किया नया लोगो

कंपनी का नया लोगो फॉरेस्ट ग्रीन और हार्वेस्ट गोल्ड रंगों में तैयार किया गया है। 'A' अक्षर के ऊपर उगते सूरज की सुनहरी किरणें प्रचुरता और नवीनीकरण का संकेत देती हैं। यह नया डिजाइन बी2बी ट्रेड और सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचने वाले पैकेजों पर समान रूप से प्रभावी दिखेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com