बिबवेवाडी में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग

Brazil School Firing
File Photo
Published on: 
Updated on: 

पुणे: बिबवेवाडी (Bibwewadi) में गिरोह (Gang) द्वारा रविवार की मध्य रात्रि में जमकर उत्पात मचाते हुए एक युवक पर फायरिंग (Firing) करने की घटना सामने आई है, लेकिन शुक्र है कि युवक बाल-बाल बच गया है। इस घटना की वजह से इस परिसर में रातभर तनाव का वातावरण था। इस घटना को लेकर नागरिकों ने तीव्र विरोध जताया जा रहा है। लगातार इस परिसर में दो गिरोह में विवाद देखने को मिल रहा है जिसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड रहा है।

परिसर में पार्क किए गए वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत पैदा कर दो गिरोह में होने वाली मारपीट की घटना से परिसर के लोगों की धड़कने बढ़ गई है। इस मामले में अमित कैलाश थोपटे (32) ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर बिबवेवाडी पुलिस स्टेशन  में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

10 से 11 लोगों का गिरोह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दत्तवाडी परिसर में अमित थोपटे की सैलून की दुकान है, जबकि वह बिबवेवाडी के शिवशंकर सोसायटी के गली नंबर दो में रहता है। 4  फरवरी को उसका इन आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि उसी विवाद को लेकर फायरिंग की गई है। शिकायतकर्ता और उसका भाई और अन्य चार-पांच लोग घर के नीचे रुके हुए थे। इसी दौरान 10 से 11 लोगों का गिरोह वहां पहुंचा। उनके हाथ में कोयता और दूसरे नुकीले हथियार थे। इस गिरोह ने परिसर में दहशत फैलाना शुरू किया। इसके बाद शिकायतकर्ता की तरफ आते हुए कहा कि तुम्हे खत्म कर दूंगा। 

नहीं लगी किसी को गोली

इसी बीच, एक ने पिस्तौल बाहर निकाल लिया। इससे शिकायतकर्ता घबरा गया। आरोपी ने फायरिंग कर दी। उस पर दो फायरिंग की गई, लेकिन शुक्र है कि गोलियां उसे लगी नहीं। लेकिन फायरिंग की आवाज से पूरा परिसर सहम गया और अफरा तफरी मच गई। इसके बाद यह गिरोह दहशत फैलाता हुआ फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बिबवेवाडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि गिरोह के लोगों ने शिकायतकर्ता को कात्रज चौक में मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह मिलने नहीं गया। इस वजह से गिरोह के लोग आए और फायरिंग कर हत्या करने का प्रयास किया।

दो गिरोह के झगड़े से लोग परेशान

बिबवेवाडी में पिछले कई महीने से लगातार तोड़-फोड़ और दहशत पैदा करने की घटनाएं हो रही। 10 से 15 लोगों का गिरोह दहशत पैदा कर गाड़ियों में तोड़-फोड़ करता है। दो गिरोह के आपसी खुन्नस की वजह से घटनाएं हो रही है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसे लेकर नागरिकों में भारी नाराजगी है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com