- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- 42 Kg Ganja Recovered In Pimpri Chinchwad
पिंपरी-चिंचवड़ में 42 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया इतने लोगों को गिरफ्तार
- Written By: प्रभाकर दुबे

Photo: @ANI/ Twitter (file)
पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में साढ़े 10 लाख रुपए मूल्य का 42 किलो गांजा (Ganja) बरामद किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotics Cell) ने भोसरी में 8 लाख रुपए के 32 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। वहीं एक अलग ऑपरेशन में म्हालुंगे एमआईडीसी पुलिस (Mhalunge MIDC Police) ने वासुली फाटा में एक आरोपी के पास से ढाई लाख रुपए का 10 किलो गांजा बरामद किया है।
भोसरी में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई में संजय मोहन शिंदे (36) को गिरफ्तार कर उसके साथ सुरज झंजाल नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस नाईक विजय दौंडकर ने भोसरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस टीम को संजय शिंदे के भोसरी गांवठान की लक्ष्मीपूर्ति चाल में गांजा स्टॉक कर रखने की जानकारी मिली। इसके अनुसार उसे हिरासत में लेकर एक कमरे में छिपा कर रखे 31 किलो 268 ग्राम गांजा बरामद किया। इसका मूल्य करीबन आठ लाख रुपए है। यह स्टॉक संजय ने सूरज झंझाल से हासिल करने की बात सामने आने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में बाल अपराध में कमी; काउंसलिंग, जागरूकता और ‘संवाद’ अभियान का दिखा असर
पिंपरी-चिंचवड और आलंदी के विकास को रफ्तार: महेश लांडगे ने विधानसभा में उठाई 2000 करोड़ से ज्यादा की मांग
PCMC आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी का कड़ा रुख: भामा आसखेड के लिए नया टेंडर और अवैध निर्माण पर सीधी कार्रवाई
पवना नदी प्रदूषण संकट: पिंपरी-चिंचवड़ की 146 सोसायटियों के STP बंद, कनेक्शन काटने की चेतावनी
पुलिस को मिली मुखबिर से खबर
महालुंगे एमआईडीसी पुलिस की कार्रवाई में रवींद्र काशीराम राठोड (38) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ विकास बधाले और पठारे नामक दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अमलदार शरद खैरे ने महालुंगे एमआईडीसी थाने में तहरीर दी है। पुलिस को वासुली फाटा के एक होटल के सामने एक व्यक्ति गांजा के साथ आने की खबर मुखबिर से मिली। इसके अनुसार जाल बिछाकर रवींद्र राठोड को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास से दो लाख 52 हजार 600 रुपए का 10 किलो 104 ग्राम गांजा और 30 हजार रुपए की एक दोपहिया बरामद की गई है। उसने यह गांजा विकास और पठारे से हासिल करने की जानकारी सामने आई है। तदनुसार उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू की गई है। इन दोनों कार्रवाइयों को मंगलवार को अंजाम दिया गया है।
42 kg ganja recovered in pimpri chinchwad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: देवेंद्र फडणवीस की पहल पर श्रमिक जागरूकता अभियान, कुंभ कार्यों में लगे मजदूरों को मिला सुरक्षा कवच
Mar 26, 2026 | 11:30 AMसलमान खान ने ‘मातृभूमि’ की रिलीज से पहले शुरू की नई फिल्म की तैयारी, मुंबई में बन रहा विशाल सेट
Mar 26, 2026 | 11:30 AMहिमंता बिस्वा सरमा: छात्र नेता से सीएम तक का सफर; कांग्रेस का वो ‘इंपोर्ट’ जिसने पूर्वोत्तर में खिलाया कमल
Mar 26, 2026 | 11:26 AMअमेरिका का ‘सुरक्षा कवच’ फेल! ईरान ने समंदर से लेकर जमीन तक मची तबाही, 6 सैनिकों की मौत से दहला व्हाइट हाउस
Mar 26, 2026 | 11:25 AMअकोला-वाशिम में 16 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, साहूकारों की खुली पोल, ऑफिसों से मिला अवैध दस्तावेजों का ढेर
Mar 26, 2026 | 11:18 AMनासिक: नई प्रशासनिक इमारत में पहली बार पेश हुआ जिला परिषद बजट, ग्रामीण विकास पर जोर
Mar 26, 2026 | 11:13 AMपेट्रोल की टेंशन खत्म! जब बुलेट छोड़ ‘चेतक’ पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वायरल VIDEO
Mar 26, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM
हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM














