सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद शुरू चुनावी प्रक्रिया, वार्ड संरचना पर 5,496 आपत्तियां

Pune Municipal Corportation के द्वारा प्रभाग संरचना की जानकारी देना मनपा के गले की हड्डी साबित हो गई है। इसके ऐलान के बाद आखिरी दिन पर भी लगभग 2500 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज हुई है।
Pune News
(फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Pune News In Hindi: पुणे महापालिका चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा घोषित वार्ड संरचना के मसौदे पर आपत्तियों का अंबार लग गया है। गुरुवार दोपहर 3 बजे तक आपति दर्ज कराने का आखिरी समय था और कुल 5,496 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।

इनमें से आखिरी दिन 2,899 आपतियां दाखिल की गई। कुल मिलाकर प्रभाग संरचना के मसौदे पर विपक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई है। 2017 के चुनाव में प्रभाग संरचना के मसौदे पर करीब साढ़े तीन हजार आपत्तियां दर्ज की गई थी।

वहीं पिंपरी-चिंचवड मनपा की वार्ड संरचना पर कुल 318 आपत्तियां दर्ज कराई गई है। बुधवार को पुणे मनपा क्षेत्र से 966 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। लेकिन गुरुवार को यह संख्या तीन गुना बढ़कर 2,899 ही गई इन आपत्तियों पर अब जन सुनवाई होगी, जिसके लिए सामान्य प्रशासन की अपर मुख्य सचिव वी राधा को नियुक्त किया गया है।

तीन वार्ड से एक भी आपत्ति नहीं

दिलचस्प बात यह है कि केवल 4 प्रभागों में ही 3,694 आपतियां दाखिल की गई हैं, जबकि बाकी सभी चाों को मिलाकर लगभग 1,802 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। पुणे महापालिका के तीन वार्ड से एक भी आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई है।

राज्य में पिछले तीन से साढ़े तीन साल से स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मनपा आम चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मनपा प्रशासन ने 22 अगस्त को वार्ड संरषना के मसौदे की घोषणा की थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया था। शहर में सबसे ज्यादा 2,066 आपत्तियां प्रभाग क्रमांक 34 (नीं-वडगांव बु) में दर्ज हुई हैं। इसके बाद विमान नगर-लोहगांव प्रभाग क्रमांक 3 में 819 आपत्तियां और मांजरी प्रभाग क्रमांक 15 में 558 आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

पिंपरी-चिंचवड़ से 318 आपत्तियां और सुझाव

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका द्वारा प्रकासित प्रभार संरक्षिर दिन तक 3:18 आपनियां और सुझाव प्रज्ञात हुए है। महापालिका ने 22 अगस्त को बार सदस्यीय पद्धति के आधार पर 32 प्रभागी की प्रारूप सरपना की घोषणा की थी, प्रारूप प्रभाग सरधना के नंदशे महानगरपलिका की देवसाइट पर और महानगरपालिका भदन के पार्किग क्षेत्र में भी लगाए गए है। अब तक कुल 318 अरनिया और सुझाव हुए है प्रभाग में सबसे अधिक 115 अरनिया दर्ज कराई गई राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) घाटी की नेता और पूर्व महापौर मंगला कदम ने भी आपति दर्ज कर है। गुनाह विभार के साशक आयुक्त अधिदेनेक गुरुवार दोपहर 3 बजे तक महानगरपालिका भवन के चुनाव कार्यालय में लिखित रूप में अधनिया और सुझाव स्वीकार किए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com