Pune Municipal Pension: रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशन मामलों के लिए PMC ने जारी किए नए निर्देश

Pune Municipal Pension News: पेंशन मामलों में देरी पर सख्ती दिखाते हुए सभी लंबित प्रकरण एक महीने में निपटाने के निर्देश दिए हैं। अब रिटायरमेंट से पहले ही दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य।
Pune Municipal Pension Delay
पुणे महानगरपालिका चुनाव (सौजन्यः फाइल फोटो)
Updated on

Pune Municipal Pension Delay: पुणे मनपा के रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन मामलों में हो रही लगातार देरी पर प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है।

स्थायी समिति द्वारा इस मुद्दे पर नाराजगी जताए जाने के बाद अतिरिक्त महापालिका आयुक्त (ई) ओमप्रकाश दिवटे ने सभी विभाग प्रमुखों को सख्त सर्कुलर जारी कर एक महीने के भीतर सभी लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए हैं।

कर्मियों की सर्विस बुक 6 माह पहले जांचना जरूरी

30 अप्रैल को हुई स्थायी समिति की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके हक के आर्थिक लाभसमय पर नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद की गई समीक्षा में प्राथमिक शिक्षा, जलापूर्ति, स्वास्थ्य विभाग सहित कसबा विश्रामबाग वाडा, वारजे-कर्वेनगर, कोथरुड-बावधन और शिवाजीनगर-घोले रोड क्षेत्रीय कार्यालयों में बड़ी संख्या में पेंशन प्रकरण लंबित मिले है।

जारी सर्कुलर के अनुसार, अब से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सर्विस बुक कम से कम छह महीने पहले जांचना अनिवार्य रहेगा, ताकि आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। साथ ही पेंशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं सेवानिवृत्ति की तारीख से कम से कम एक महीने पहले पूरी करनी होंगी।

लंबित मामलों के लिए विशेष जांच समिति

लंबित मामलों की विशेष जांच के लिए उपायुक्तों के नियंत्रण में स्वतंत्र समितियां गठित की गई हैं। ये समितियां विभिन्न विभागों और कार्यालयों का दौरा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगी। मुख्य लेखा परीक्षण विभाग द्वारा दर्ज आपत्तियों का निपटारा संबंधित विभागों को 48 घंटे के भीतर करना होगा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में कोई भी पेंशन मामला लंबित न रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com