- Hindi News »
- Maharashtra »
- Property Exhibition Starts In Vashi From 7 April Due To Corona It Was Not Organized For Two Years
7 अप्रैल से वाशी में प्रॉपर्टी प्रदर्शनी का आगाज, कोरोना के कारण दो साल नहीं हुआ आयोजन
- Written By: प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: द कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) और बीएएनएम नवी मुंबई (BANM Navi Mumbai) द्वारा 7 अप्रैल से वाशी (Vashi) स्थित सिडको प्रदर्शनी केंद्र (Cidco Exhibition Centre) में मेगा प्रॉपर्टी आयोजित की जाएगी। जिसमें 100 के करीब बिल्डर्स, बैंक और फाइनेंस कंपनियां अपना स्टॉल लगाने वाली हैं। इस प्रदर्शनी में 500 से अधिक प्रॉपर्टी (Property) बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। जिनकी कीमत 20 लाख रुपए से लेकर 20 करोड़ रुपए तक होगी।
गौरतलब है कि क्रेडाई और बीएएनएम द्वारा नवी मुंबई के वाशी में हर साल मेगा प्रॉपर्टी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही थी, जिस पर कोरोना की वजह से दो साल तक विराम लग गया था। कोरोना के बाद एक बार फिर उत्साह के उक्त प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारी में बीएएनएम नवी मुंबई के पदाधिकारी और सदस्य जुट गए हैं। उक्त प्रदर्शनी का यह 21वां संस्करण है, जिसमें ऐरोली से लेकर बेलापुर, खारघर, तलोजा, पनवेल, उलवे, द्रोणागिरी और उरण क्षेत्र की प्रॉपर्टी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। उक्त प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले 20 वर्षों में अनगिनत परिवारों के घरों के सपनों को नवी मुंबई के डेवलपर्स ने पूरा किया है और आज भी पूरा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर
ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन
क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
सिंहस्थ कुंभ से पहले निवेश का सुनहरा मौका, नासिक में 18 दिसंबर से प्रॉपर्टी एक्सपो
रहने और निवेशकों के लिए नवी मुंबई पसंदीदा शहर
उक्त प्रदर्शनी की जानकारी देने के लिए नवी मुंबई में पत्रकार परिषद आयोजित की गई। जिसमें क्रेडाई-बीएएनएम नवी मुंबई के अध्यक्ष वसंत भद्रा, संयोजक और कोषाध्यक्ष करण सबलोक, ट्रस्टी देवांग त्रिवेदी, संयुक्त सचिव हकीम लकड़ावाला, सलाहकार मनीष बठिजा, धर्मेश कारिया, भूपेंद्र शाह,एन.सी. सन्नी, सुरिंदर सबलोक आदि मौजूद थे। इस मौके पर वसंत भद्रा ने बताया कि हवाई अड्डे, मेट्रो, जल यातायात और अन्य सड़क संपर्क जैसे अपने अभूतपूर्व बुनियादी ढांचे के विकास के कारण नवी मुंबई रहने और निवेश करने के लिए एक पसंदीदा शहर बन गया है। उक्त प्रदर्शनी में आने वालों को किफायती आवास, लक्जरी अपार्टमेंट, वाणिज्यिक स्थान और अन्य विविध श्रेणी की संपत्तियों और फाइनेंस की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। विभिन्न विकास कार्यों के चलते विगत 20 साल में नवी मुंबई दायरा काफी बढ़ गया है।
Property exhibition starts in vashi from 7 april due to corona it was not organized for two years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














