मुंबई के बार में रेड के दौरान पुलिस को मिली 'सीक्रेट कैविटी', अंदर बंद थीं 18 महिलाएं

Sex Racket
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की समाज सेवा शाखा (Social Service Branch) ने एक बार रेड (Raid) के दौरान बेहद ही गुप्त तरीके से बनाई गई कैविटी (Secret Cavity) का पता लगाया। एक बार में कार्रवाई के दौरान पाई गई इस सीक्रेट कैविटी में बंद 18 लड़कियां (Woman) बाद में छुड़ाई गई हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक बार में छापेमारी के दौरान कैविटी से 18 महिलाओं को छुड़ाया। अंबोली क्षेत्र के एक बार में सोशल सर्विस ब्रांच द्वारा छापेमारी के दौरान 16 ग्राहकों समेत कुल 35 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि, क्राइम ब्रांच को विशेष सूचना मिली थी कि अंबोली इलाके में स्थित सदानंद बार अपने निर्धारित समय के बाद भी चालू है। इसी के तहत रविवार की देर रात उन्होंने बार में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बार के अंदर सीक्रेट कैविटी से 18 महिलाओं को छुड़ाया। 

इस मामले में पुलिस ने कहा कि, 16 ग्राहकों, 8 स्टीवर्ड, एक प्रबंधक और बार ऑपरेटर सहित कुल 35 लोगों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के साथ महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि महिलाओं को बचाव गृह में शिफ्ट किया गया है।