कोई बच्चा न रहे शिक्षा से वंचित: गणेशपुरी में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली मुफ्त अध्ययन सामग्री

Prasad Chikitsa Sanstha Ganeshpuri: वसई के गणेशपुरी में आदिवासी बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां और कंपास बॉक्स का वितरण किया गया। प्रसाद चिकित्सा संस्था का उद्देश्य - कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
vasai tribal education drive prasad chikitsa vr1 foundation
जिला परिषद स्कूल के बच्चें(सोर्स: नवभारत फोटो)
Updated on

Prasad Chikitsa Sanstha Distributes Free Educational Kits: वसई के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े और आर्थिक तंगी के कारण किसी की पढ़ाई न रुके, इस उद्देश्य से प्रसाद चिकित्सा संस्था द्वारा गणेशपुरी परिसर के 200 जरूरतमंद आदिवासी विद्यार्थियों को मुफ्त शैक्षणिक किट का वितरण किया गया।

सामाजिक पहल यह सामाजिक पहल

V R 1 Foundation, मुंबई के CSR कार्यक्रम के तहत चलाई गई। संस्था की इस मदद से दुर्गम इलाकों के विद्यार्थियों और उनके पालकों में खुशी का माहौल देखा गया।

इन गांवों के छात्रों को मिला लाभ

गणेशपुरी परिसर के कोशिमशेत, लेंडीपाडा, नेवालपाडा, पेंढरिपाडा और घाटेघर स्थित जिला परिषद शालाओं के विद्यार्थियों को यह किट दिए गए। विशेष कार्यक्रम में छात्रों को कॉपी, स्कूल बैग, कंपास बॉक्स और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामान भेंट किए गए।

प्रसाद चिकित्सा संस्था पिछले कई वर्षों से गणेशपुरी और आसपास के आदिवासी व ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पानी, स्वच्छता और सतत विकास के क्षेत्र में काम कर रही है। हर साल की तरह इस बार भी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में जरूरतमंद बच्चों को सहयोग दिया गया।

vasai tribal education drive prasad chikitsa vr1 foundation
10 लाख दें, 30 लाख ले जाएं! नासिक में चल रहा था नकली नोटों का बड़ा खेल, फ्लैट में नोट छपाई का VIDEO वायरल

शिक्षा से वंचित न रहे,आदिवासी बच्चा

संस्था के कार्यकारी प्रबंधक मिलिंद नरगुंद ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य है कि एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सही शैक्षणिक सामग्री मिलने से इन बच्चों की प्रतिभा बेहतर तरीके से सामने आएगी। आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल छोड़ने की दर कम करना और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना हमारा लक्ष्य है। शैक्षणिक किट मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी परिवारों पर शिक्षा का खर्च कुछ हद तक कम हुआ है।

कार्यक्रम में उपस्थित पालकों, ग्रामवासियों और शिक्षकों ने प्रसाद चिकित्सा संस्था और V R 1 Foundation के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।

Navbharat Live
navbharatlive.com