Accident News: ससुनवघर में पलटा भारी कंटेनर, ससुपाड़ा-नायगांव तक ट्रैफिक ठप

Palghar News: वसई के ससुनवघर में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर भारी कंटेनर पलटने से भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे के बाद आठ घंटे तक सड़क खुल नहीं सकी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
vasai-mumbai-ahmedabad-highway-container-accident-traffic-jam
भीषण हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vasai-Virar News In Hindi: मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग के ससुनवघर में भारी सामान ले जा रहा एक कंटेनर पलट गया, यह हादसा बुधवार सुबह हुआ। हादसा मुंबई नहर पर ही हुआ, इसलिए इस रास्ते पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई और भारी यातायात जाम लग गया।

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग वसई के पूर्वी हिस्से से होकर गुज़रता है। यह महामार्ग मुंबई, ठाणे, वसई विरार, मीरा भयंदर, पालघर, गुजरात और दूसरे हिस्सों को जोड़ने वाला एक बड़ा महामार्ग है। पिछले कुछ सालों से इस महामार्ग पर पानी भरना, गड्डे, यातायात जाम, दुर्घटनाएं जैसी कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।

ससुपाड़ा-नायगांव के बीच लगी गाड़ियों की कतारें

इसी में बुधवार सुबह करीब 5 बजे मुंबई रोड पर भारी सामान ले जा रहे एक ट्रक और मिक्सर में टक्कर हो गई और ट्रक पलट गया। इससे सारा भारी सामान सड़क पर गिर गया। सामान भारी होने की वजह से उसे उठाने में दिक्कतें आई। इससे मुंबई-ठाणे की तरफ जाने वाली गाड़ियां रुक गई और यातायात जाम लग गया।

इस यातायात जाम की वजह से ससुपाड़ा और नायगांव के बीच गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। राहगीरों ने बताया कि पिछले आठ घंटे से पलटे हुए ट्रक को नहीं हटाए जाने से यातायात जाम और भी ज्यादा हो गया है।

इस यातायात जाम से स्कूली छात्रों। मजदुर वर्ग और गाड़ी चलाने वालों को बहुत दिक्कत हुई है। पलटे हुए कंटेनर को हटाने का काम चल रहा है, लेकिन भारी सामान को एक तरफ करना मुश्किल है। ट्रैफिक जाम की वजह से कई लोगों ने अपनी गाड़ियां उल्टी दिशा में खीचनी शुरू कर दी है, जिससे गुजरात कैनाल पर ट्रैफिक जाम हो गया है।