- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Palghar Minor Assault Case Tantrik Arrest Pocso Action
अघोरी पूजा के नाम पर 13 वर्षीय बच्ची से अत्याचार, POCSO के तहत केस दर्ज
Palghar Minor Assault Case News: पालघर में अंधविश्वास के नाम पर 13 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

नवी मुंबई POCSO केस (सौ. सोशल मीडिया )
Palghar Minor Assault Case: पालघर जिले से एक बहुत ही दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। जहां राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं, वहीं अब अघोरी पूजा के बहाने एक तेरह साल की नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की गंभीर घटना सामने आई है।
यह घटना पालघर के कासा पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई, और जानकारी के मुताबिक एक 55 वर्षीय ढोंगी बाबा ने अंधविश्वास का फायदा उठाकर यह घिनौना काम किया।
पीड़िता की बड़ी बहन को पीरियड के दौरान ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी, और इसी बात का बहाना बनाकर आरोपी ने पीड़िता के परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि, अघोरी पूजा कर जो दवा वो देगा उससे यह समस्या ठीक हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
अघोरी पूजा के बहाने श्मशानभूमि में की दरिंदगी
इसी बहाने रविवार रात करीब आधी रात को आरोपी ने परिवार वालों को साथ ले जाकर एक जगह रोक दिया। और पीड़ित बच्ची को श्मशानभूमि के पास ले जाकर उस मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी की गई।
इस घटना के बाद इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई है, और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच कासा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के अंदर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ कासा पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
ये भी पढ़ें :- Mithi River Cleaning Delay: मीठी नदी सफाई में सुस्ती, मानसून से पहले सिर्फ 34% काम पूरा
आज नीलम गोरहे करेंगी कासा अस्पताल का दौरा
- पीड़ित बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पालघर जिले में अंधविश्वास के नाम पर एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला बेहद चौंकाने वाला है।
- विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
- उन्होंने महाराष्ट्र जादू टोना निवारण अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज करने का आदेश दिया।
गोरहे ने अधीक्षक रैंक के अधिकारियों की देखरेख में जांच पूरी होने के बाद एक मजबूत आरोपपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए है। - साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक न्यायालय में कराए जाने व एक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। मामले की प्रत्यक्ष जानकारी लेने के लिए गोरहे 6 मई को दोपहर 2 बजे कासा उपजिला अस्पताल का दौरा करेगी।
Palghar minor assault case tantrik arrest pocso action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMहिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
May 19, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM











