- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Owaisi Aimim Allegations Hidden Alliance Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Election
AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’
Asaduddin Owaisi Rally: संभाजीनगर मनपा चुनाव में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने BJP, कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों पर छिपे गठबंधन का आरोप लगाया। आमखास मैदान की सभा में संघर्ष और हमलों का जिक्र किया।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
AIMIM Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि मनपा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के अलावा दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अप व शप), शिवसेना (शिंदे, व उबाठा) के बीच छिपा गठबंधन है।
शहर के आमखास मैदान में हुई विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संसद में संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके वाहन पर गोलियां चलाई गई।
फिर भी वे रुके नहीं और न ही धमकियों से डरते हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जलील के वाहन पर हुए हमले को लेकर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘हमलावर अभी बच्चे हैं, घर में बैठें। शहर पर मजलिस का झंडा लहराता ही रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, मोदी की इटली यात्रा और सैन्य स्टील शिपमेंट पर उठाए सवाल
Fuel Shortage Affects Water Supply: डीजल संकट से प्रभावित हुई संभाजीनगर की टैंकर सेवा, जलापूर्ति में बढ़ी देरी
Nashik fuel crisis: ‘स्टॉक भरपूर’ के दावों के बीच पेट्रोल पंप ड्राय, घंटों कतारों में खड़े लोग
Pre Monsoon Rain Alert Pune: महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, पुणे समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान
कांच टूट सकता है, पर दिलों का रिश्ता नहीं। शहर से अटूट रिश्ता होने की बात कहते हुए ओवैसी ने विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि जिन लोगों ने इम्तियाज जलील व नासेर सिद्दीकी को हराने की साजिश रची।
इम्तियाज करने पर खैर नहीं
प्रदेशाध्यक्ष जलील ने भी सत्ताधारियों ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे व सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट पर हमला बोलते हुए कहा कि एमआईएम को कमजोर करने के लिए सुनियोजित हमले किए जा रहे हैं।
लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने की सलाह देते हुए कहा कि गुंडागर्दी की, तो पार्टी मुंहतोड़ जवाब देगी। हमला करने वालों के धंधे दो नंबर के है व उन्हें उजागर किया गया तो भारी पड़ेगा।
हमें डराने की कोशिश न करें, हमलावरों के वाहनों में पेट्रोल भरवाने वालों के नाम भी उन्हें पता है। पुलिस को प्रकरण की जांच करने की सलाह भी उन्होंने दी विपक्षी दलों का नाराज पूर्व नगरसेवकों को आगे कर राजनीति करना अनुचित है। पिछले 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
लोकसभा व विस चुनाव में हार का मलाल
ओवैसी ने मतदाताओं से अपील की कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार का बदला 35 से अधिक नगरसेवक जीता कर लें। यदि ऐसा हुआ, तो केंद्र के वक्फ कानून के खिलाफ लड़ने व मस्जिदों को बचाने में मजबूती मिलेगी। पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के वाहन पर हमला करवाने वालों की जमानत जब्त करने का आह्वान भी किया।
यह भी पढ़ें:-मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद
मंच पर इनकी रही उपस्थिति
मंच पर हैदराबाद के विधायक रहेमद बेग, नासेर सिद्दीकी, शारेक नक्शबंदी, शेख अहमद, विकास एडके व अज्जू पहलवान मौजूद थे। सभा को देखते हुए आमखास मैदान पर पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर, अपराध शाखा के उपायुक्त रत्नाकर नवले संग वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में तैनात थे।
चुनाव में जमानत जब्त कराने की अपील
वही लोग अब मनपा चुनाव में भी मजलिस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। घरभेदी ही हार की जड़ होते हैं। ऐसे लोगों की जमानत जब्त कराने की अपील भी उन्होंने की। उनका कटाक्ष मनपा चुनाव में एमआईएम का टिकट नहीं मिलने पर अन्य दलों में गए व बागी प्रत्याशियों की ओर था।
Owaisi aimim allegations hidden alliance chhatrapati sambhajinagar municipal election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, मोदी की इटली यात्रा और सैन्य स्टील शिपमेंट पर उठाए सवाल
May 23, 2026 | 07:41 AMFuel Shortage Affects Water Supply: डीजल संकट से प्रभावित हुई संभाजीनगर की टैंकर सेवा, जलापूर्ति में बढ़ी देरी
May 23, 2026 | 07:37 AMNashik fuel crisis: ‘स्टॉक भरपूर’ के दावों के बीच पेट्रोल पंप ड्राय, घंटों कतारों में खड़े लोग
May 23, 2026 | 07:33 AMनवभारत संपादकीय: चीन की नजर और भारत की चिंता, क्यों अहम है ‘चिकन नेक’?
May 23, 2026 | 07:19 AMPre Monsoon Rain Alert Pune: महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, पुणे समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान
May 23, 2026 | 07:19 AMवैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
May 23, 2026 | 07:14 AMनवभारत विशेष: बीजिंग-मास्को गठजोड़ भारत के लिए चुनौती, हमारी रक्षा सप्लाई चेन पर असर
May 23, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM










