विपक्ष कर रहा भाजपा को बदनाम करने की कोशिश: देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक घोटाले से किसान तथा कई परिवारों का भविष्य ध्वस्त हो गया। इस घोटाले का फैसला 22 वर्षों बाद आया। नागपुर जिले की सबसे बड़ी मध्यवर्ती सहकारी बैंक को भ्रष्टाचार ने खा गया। विपक्ष की राजनीति झूठ पर टिकी हुईं है। दिन निकलते ही जनता को झूठ परोसा जाता है। विपक्ष भाजपा को बदनाम करने के नये-नये तरीके ढूंढता है।
Opposition is trying to defame BJP Devendra Fadnavis
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो:एक्स @Dev_Fadnavis)
Updated on

सावनेर. नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक घोटाले से किसान तथा कई परिवारों का भविष्य ध्वस्त हो गया। इस घोटाले का फैसला 22 वर्षों बाद आया। नागपुर जिले की सबसे बड़ी मध्यवर्ती सहकारी बैंक को भ्रष्टाचार ने खा गया। विपक्ष की राजनीति झूठ पर टिकी हुईं है। दिन निकलते ही जनता को झूठ परोसा जाता है। विपक्ष भाजपा को बदनाम करने के नये-नये तरीके ढूंढता है। ऐसा कहना था राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा नागपुर जिले के पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस का।

रविवार को सावनेर के प्रसंग सभागार में भाजपा अधिवेशन का आयोजन किया गया था। बतौर प्रमुख अतिथि उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया और एक गृह मंत्री के पुलिस आयुक्त ने ही मंत्री पर आरोप लगाया और नाम भाजपा किया।

आज हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना बहनों के लिए लाई है। लेकिन यह भी विपक्षियों को पच नहीं रहा। योजना को लेकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। आज राज्य में करोड़ों की योजनाएं जनता के लिए चल रही हैं। जनता तक इन योजनाओं को पहुंचाना बेहद जरूरी है।

फडणवीस ने यह पारदर्शी रूप से जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी कार्यकर्ताओं को दिए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले ने भी संबोधित किया तथा पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे द्वारा नागपुर जिप में भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रमुखता से विधायक समीर मेघे, विधायक टेकचंद सावरकर, पूर्व विधायक आशीष देशमुख, डॉ. राजीव पोतदार, पूर्व विधायक सुधीर पारवे, पूर्व विधायक मल्लिकार्जुन रेड्डी, एड. प्रकाश टेकाड़े, रामराव मोवाड़े, राजू घुगल, मंदार मंगले, गज्जू यादव, डॉ. विजय धोटे, मानकर तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com