- Hindi News »
- Maharashtra »
- Opposition Aggressive On Unseasonal Rains Surrounds The Government Outside The Vidhan Bhavan And In The House
बे-मौसम की बारिश पर विपक्ष आक्रामक, विधान भवन के बाहर और सदन में सरकार को घेरा
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: राज्य में हुए बे-मौसम की बारिश (Unseasonal Rains) से कई जिलों में किसानों (Farmers) की खड़ी फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने आक्रामक भूमिका अख्तियार किया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) के नेतृत्व में समूचे विपक्ष ने विधानभवन परिसर में सदन के अंदर और बाहर किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि सरकार की तरफ से उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि नुकसान का पंचनामा किया जा रहा है।
बजट सत्र के दूसरे सप्ताह के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरु होने के पहले विपक्ष ने विधानभवन की सीढ़ी पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। विपक्ष का कहना था कि सरकार के मंत्री होली के दौरान रंग खेलने में मग्न हैं, दूसरी तरफ किसानों का जीवन बदरंग हो रहा है।
अजीत पवार ने उठाया किसानों के नुकसान का मुद्दा
विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के तहत बेमौसम बारिश की वजह से किसानों के नुकसान का मुद्दा विपक्ष के नेता अजीत पवार ने उठाया। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। गेहूं, प्याज, टमाटर, चना, मक्का, ज्वार की फसलों के अलावा अंगूर, संतरा, आम को बड़ा नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से पालतू जानवर भी प्रभावित हुए हैं। किसानों की हालत बहुत ही ख़राब है। हाथ में आयी फसल चली गयी। सब्जियां खराब हो गईं। अजीत पवार ने सवाल किया कि राज्य सरकार क्या केंद्र सरकार की टीम तुरंत बुलाएगी? क्या उनकी कुछ मदद होगी? उन्होंने तुरंत राहत घोषित किये जाने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
तूफान, बेमौसम बारिश से फसलें तबाह, किसानों ने मंत्री शिवराज सिंह से मांगी मदद
महाराष्ट्र में बारिश का हाई अलर्ट, पुणे- रायगढ़ और ठाणे समेत 6 जिलों में आंधी तूफान का अनुमान
Bhandara News: बेमौसम बारिश से 413.80 हेक्टेयर में फैले फसल का नुकसान, 49 गांवों के 942 किसान प्रभावित
Maharashtra News: प्याज पर बेमौसम बारिश की मार, महंगाई की बढ़ सकती है धार
प्याज और कपास किसानों की समस्या गंभीर: नाना पटोले
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि आज दूसरा काम बंद कर केवल किसानों के मुद्दे पर बात की जाए। उन्होंने कहा कि प्याज और कपास किसानों की समस्या गंभीर है। प्याज की अभी तक खरीदारी नहीं हुई है। उन्होंने कपास में कीड़े लगने से लोगों को चर्म रोग होने की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। तो वहीं छगन भुजबल ने भी आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा जब होली खेल रही थी तो किसानों की जिंदगी बेरंग हो रही थी। छगन भुजबल ने अपना गुस्सा इन शब्दों में व्यक्त किया कि नासिक में पूरा गांव बिक गया है।
बेमौसम बारिश से 13 हजार 729 हेक्टेयर खेती को नुकसान
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की जानकारी मंगाई है और शेष जानकारी जुटाई जा रही है। पंचनामा का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आठ जिलों में कुल 13 हजार 729 हेक्टेयर खेती को नुकसान हुआ है। पालघर जिले के विक्रमगढ़ और जव्हार क्षेत्र में 760 हेक्टेयर काजू और आम की फसल को नुकसान हुआ है। नासिक में 2,685 हेक्टेयर गेहूं, सब्जियां, अंगूर और आम को नुकसान पहुंचा है। धुले में 3 हजार 184 हेक्टेयर में ज्वार, केला, पपीता को नुकसान हुआ है। इसी तरह नंदुरबार में 1576 हेक्टेयर मक्का, गेहूं, चना, केला, पपीता, आम की फसल को नुकसान हुआ है।
देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार में नोंक-झोंक
किसानों के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्ष के नेता अजीत पवार के बीच हल्की नोंक-झोंक भी देखने को मिली। अजीत पवार ने देवेंद्र फडणवीस की जानकारी पर आपत्ति जताते हुए इस पर ठोस कदम उठाने की मांग की। जिस पर नाराजगी जताते हुए देवेंद्र फडणवीस ने सवाल खड़ा किया कि महाविकास आघाड़ी सरकार के समय आये चक्रवाती तूफ़ान से हुए नुकसान का मुआवजा अब तक क्यों नहीं दिया गया।
Opposition aggressive on unseasonal rains surrounds the government outside the vidhan bhavan and in the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
May 24, 2026 | 04:26 PMपेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा किसान; मराठवाड़ा में ईंधन का अकाल या कृत्रिम किल्लत? जानें पूरा सच
May 24, 2026 | 04:23 PMट्विशा शर्मा केस: ‘वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, समर्थ से पूछताछ जारी; जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया
May 24, 2026 | 04:21 PMअहिल्यानगर के अकोले में 55 नाबालिग बनी मां, अदिति तटकरे के विभाग पर उठा सवालिया निशान
May 24, 2026 | 04:21 PMनांदेड़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन सफल, 470 तलवारें और 209 खंजर जब्त, आरोपी फरार
May 24, 2026 | 04:11 PMRohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
May 24, 2026 | 04:09 PM3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
May 24, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














