त्र्यंबकेश्वर सड़क निर्माण में लापरवाही पर 3 ठेकेदारों को नोटिस, रोजाना लगेगा ₹25,000 जुर्माना

Road Project Contractors Penalty: त्र्यंबकेश्वर में सड़क निर्माण में लापरवाही पर नगर परिषद ने 3 ठेकेदारों को प्रतिदिन 25 हजार जुर्माने की नोटिस जारी की। कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने लगी।
Notices issued to 3 contractors over negligence in Trimbakeshwar road construction; daily fine of ₹25,000 to be imposed.
त्र्यंबकेश्वर सड़क निर्माण प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trimbakeshwar Road Work Delay: त्र्यंबकेश्वर शहर की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने वाले तीन ठेकेदारों को नगर परिषद ने प्रतिदिन 25,000 रुपये का जुर्माना लगाने की कड़क नोटिस जारी की है। इस कार्रवाई के बाद से लापरवाह ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है, और भारी बारिश के बावजूद अब वे युद्धस्तर पर कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में जुट गए हैं।

इन बदहाल सड़कों और धीमी रफ्तार से चल रहे विकास कार्यों को लेकर त्र्यंबकेश्वर के नागरिकों, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों ने समय-समय पर जोरदार आवाज उठाई थी। आखिरकार जनता के बढ़ते दबाव के बाद नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आया और यह बड़ी कार्रवाई की है।

संयुक्त निरीक्षण में सामने आईं गंभीर कमियां

नगर परिषद के पदाधिकारियों और प्रमुख अधिकारियों द्वारा हाल ही में शहर के विभिन्न विकास कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया गया था, जिसके दौरान कई गंभीर अनियमितताएं और कमियां पाई गई मैसर्स रुद्रा कंस्ट्रक्शन (नांदेड़): पुलिस स्टेशन से जव्हार फाटा मार्ग पर कांक्रीटीकरण, जीएसबी (ग्रेगुलर सब बेस) और गिट्टी डालने का काम पूरी तरह बंद पाया गया।

मैसर्स सरजीत कंस्ट्रक्शन (अहमदाबाद): गगनगिरी महाराज आश्रम से पाटिल गली परिसर में सड़क कांक्रीटीकरण, नाले के निर्माण और जीएसबी का कार्य पूरी तरह ठप मिला। इसके अलावा इसी क्षेत्र में भूमिगत सीवर योजना और प्रॉपर्टी चैंबर का काम समय पर शुरू ही नहीं किया गया था।

मेले से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद

नगराध्यक्ष त्रिवेणी तुंगार, उपनगर अध्यक्ष वेदिका पाटणकर, मुख्याधिकारी गोविंद जाधव और नगर परिषद के वरिष्ठ इंजीनियरों की टीम द्वारा किए गए मैराचन निरीक्षण के बाद यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन के इस सख्त और समय पर उठाए गए कदम का स्थानीय नागरिकों ने दिल से स्वागत किया है। क्योंकि इससे कुंभ मेले से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद बंध गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com