सिंहस्थ से पहले अंजनेरी-ब्रह्मगिरी रोपवे निर्माण का लक्ष्य, 550 करोड़ की परियोजना

Ropeway Project In Trimbakeshwar: त्र्यंबकेश्वर के अंजनेरी क्षेत्र में पेगलवाड़ी से ब्रह्मगिरी तक रोपवे परियोजना को मंजूरी मिल गई है। 3 घंटे की चढ़ाई अब 11 मिनट में पूरी होगी।
Trimbakeshwar Anjneri Ropeway Project
त्र्यंबकेश्वर अंजनेरी रोपवे प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Trimbakeshwar Anjneri Ropeway Project: महाराष्ट्र में त्र्यंबकेश्वर में अंजनेरी के पास पेगलवाड़ी से ब्रह्मगिरी के बीच 3.936 किमी लंबे रोपवे के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

इससे 3 घंटे की दूरी अब सिर्फ 11 मिनट में तय की जा सकेगी। इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी गोदावरी नदी के उद्गम स्थल के दर्शन करना सुलभ हो जाएगा।

प्रशासन इस परियोजना को सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले शुरू करने का प्रयास कर रहा है, जिसके लिए आवश्यक जमीन का अधिग्रहण आपसी सहमति और सीधी खरीद के माध्यम से किया जा रहा है। गौरतलब है कि गिद्धों के आवास के कारण पर्यावरण प्रेमियों के विरोध में फंसी इस रोपवे परियोजना को अब हरी झंडी मिल गई है। गिद्धों के क्षेत्र को बचाते हुए अब पेगलवाड़ी से ब्रह्मगिरी तक रोपवे बनाया जाएगा।

सार्वजनिक निर्माण विभाग और भूमि अधिग्रहण विभाग ने जारी किया नोटिस

'बर्नार्ड' नामक निजी कंपनी द्वारा इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग और भूमि अधिग्रहण विभाग ने जमीन मालिकों को सीधी खरीद के लिए नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। यह परियोजना वन विभाग के अंतर्गत पूरी की जाएगी।

परियोजना सिंहस्थ से पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा है

  • 18 टावर पर तैयार होगा रोपवे
  • 550 करोड़ रुपए का खर्च होगा
  • 2 साल में पूरी होगी परियोजना
  • 1.8 किमी लंबा होगा रोपवे
  • पेगलवाड़ी से अंजनेरी तक बनेगा
  • सिंहस्थ से पहले निर्माण पूरा होगा
  • जमीन अधिग्रहण शुरू हो गया है।
Navbharat Live
navbharatlive.com