Nashik News: औंधे मुंह गिरे टमाटर के दाम, व्यापारियों की बढ़ गई टेंशन

नासिक के ग्रामीण इलाके में टमाटर की कीमतों में भारी कमी आने के कारण टमाटर उत्पादकों की टेंशन बढ़ गई है। जो टमाटर सीजन के समय 1000 रुपये प्रति क्रेट मिल रहे थे, वो अब 400 रुपये प्रति क्रेट में बिक रहे।
Tomato prices falls
टमाटर की कीमतें (कांसेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nashik News In Hindi: पिंपलगांव बसवंत कृषि उपज मंडी समिति में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट के कारण टमाटर उत्पादकों में चिंता व्याप्त है। घरेलू मांग से दोगुनी दर पर टमाटर की आवक होने के कारण पिंपलगांव बसवंत कृषि उपज मंडी समिति के सब्जी मंडी में टमाटर की कीमतों में गिरावट आई है।

पिछले दो दिनों में टमाटर की आवक 1.50 लाख क्रेट तक पहुंच गई है। पिछले 10 दिनों में कीमतों में भारी गिरावट आई है और 20 किलो के क्रेट की कीमत 400 रुपये तक पहुंच गई है। इससे टमाटर उत्पादकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

पहले 1000 रुपये क्रेट में बिक रहे थे टमाटर

टमाटर के लिए प्रसिद्ध पिंपलगांव मार्केट कमेटी में, किसान सीजन की शुरुआत में 20 किलो के क्रेट के लिए 1,000 रुपये का भाव मिलने से संतुष्ट थे। लेकिन पिछले दो दिनों से प्रतिदिन 1.5 लाख क्रेट टमाटर की आवक जारी है। अनुकूल जलवायु के कारण, टमाटर का उत्पादन औसत से दोगुना, प्रति एकड़ डेढ़ हजार क्रेट है। सोमवार को पिंपलगांव बसवंत कृषि उपज बाजार समिति में कुल एक लाख 98 हजार 901 क्रेट टमाटर की आवक हुई, जबकि बाजार मूल्य कम से कम 50 रुपये, अधिकतम 490 रुपये और औसत 355 रुपये प्रति 20 किलोग्राम था।

ये भी पढ़ें :-

राज्य के कई हिस्सों में भेजे जा रहें हैं टमाटर

पिंपलगांव मार्केट कमेटी से टमाटर पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, असम, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों की मंडियों में बिक्री के लिए भेजे जा रहे हैं और दुबई व बांग्लादेश को भी टमाटर का निर्यात हो रहा है। हर साल रूस और नेपाल को टमाटर का निर्यात किया जाता है। हालांकि, इस साल रूस और नेपाल को टमाटर का निर्यात अभी तक शुरू नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी वजह से टमाटर के बाजार भाव में गिरावट आई होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com