नासिक में तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस

weather
Published on: 
Updated on: 

नासिक : कभी कड़ाके की ठंड (Coldest), तो कभी अचानक ठंड का गायब हो जाना। नासिक (Nashik) के लोगों को वर्तमान में एक बिल्कुल अलग तरह के मौसम का सामना करना पड़ रहा है। नासिक का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) जहां शनिवार को गिरकर 10.4 डिग्री रहा, वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री से अधिक बढ़कर 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर के मध्य में कड़ाके की ठंड का अनुभव करने के बाद पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहने के बावजूद ठंड गायब रही। 

पिछले दो-तीन दिनों से शीतलहर तेज होने के कारण नासिक का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जिले के कुछ हिस्सों में तापमान कम से कम पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरा। रविवार को नासिक के लोगों को एक बार फिर वातावरण से ठंडक गायब होती महसूस हुई। रविवार को नाशिक का न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 12.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। जहां अधिकतम तापमान फिर से तीस डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। पिछले कुछ दिनों में नासिक का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी एक दिन में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। 

मौसम का प्रभाव

कुछ दिन पहले बादल छाए रहने से ठंड गायब हो गई थी। शहर के अधिकांश हिस्सों में रविवार को फिर से बादल छाए रहे, इससे नासिक के लोगों ने वातावरण में आर्द्रता में कमी का अनुभव किया। 

तापमान एक नज़र में           

दिनांक               न्यूनतम     अधिकतम                                             
6 दिसंबर18.8                                     30.7
7 दिसंबर16.00                                     30.9
8 दिसंबर14.8 28.2
9 दिसंबर10.00 27.4   
10 दिसंबर10.4                                         28.6
11 दिसंबर12.6                                         30.3
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com