- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Solar Project In Yevala Will Save 25 Lakhs People Of 38 Villages Will Get Benefit
येवला में सौर परियोजना से होगी 25 लाख की बचत, 38 गांव के लोगों को मिलेगा फायदा
- Written By: प्रभाकर दुबे

येवला: राज्य ही नहीं प्रादेशिक जल आपूर्ति के लिए पथदर्शी योजना के रूप में येवला के 38 गांव की योजनाओं को देखा जा रहा है। इन योजनाओं के सफलतापूर्वक संचालन में सभी गांव के सरपंच, निवासी और कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। योजना के तहत साकार की किए गए सौर ऊर्जा परियोजना के बिजली के बिल में 25 लाख रुपए की बचत होगी। यह योजना आगे भी सफलतापूर्वक संचालित की जाती रहेगी, ऐसा प्रतिपादन नाशिक जिले के पूर्व पालकमंत्री छगन भुजबल ने किया। एक मिसाल साबित हुए येवला के 38 गांव की जलापूर्ति योजना के सौर ऊर्जा परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम में भुजबल ने उक्त बात कही।
भुजबल ने कहा कि 38 ग्रामीण जलापूर्ति योजना को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने अहम योगदान दिया है, इसलिए यह योजना पूरे देश में एक पायलट योजना के रूप में सामने आई है। भुजबल ने कहा कि लोगों की लोगों के योगदान के कोई योजना कैसे सफल होती है, इसका जीवंत उदाहरण येवला की 38 ग्राम जलापूर्ति के रूप में सामने आया है। भुजबल ने इस दौरान अपील की कि भविष्य में भी इसी के सामूहिक प्रयास से अन्य योजनाएं भी सफल होगी।
2008 में नल जलापूर्ति योजना शुरू की गई थी
उन्होंने कहा कि येवला तहसील के 38 गांवों के लिए वर्ष 2008 में नल जलापूर्ति योजना शुरू की गई थी। योजना के प्रत्येक अंचल में वैकल्पिक संयंत्रों को पानी पंप करने की अक्षमता के कारण नए विद्युत उपकरण स्थापित करना आवश्यक था। अतः जल जीवन मिशन की रेट्रोफिटिंग योजना के अंतर्गत सम्मिलित गांवों के लिए पम्पिंग प्लांट, अतिरिक्त वितरण प्रणाली एवं भण्डारण टंकियों का कार्य हाथ में लेने का निर्णय लिया गया। इस योजना के लिए 10 करोड़, 9 लाख रुपए की रेट्रोफिटिंग योजना स्वीकृत की गयी।
सम्बंधित ख़बरें
‘रिक्शा में डिलीवरी’, सड़क पर गुंजी नवजात की किलकारी, जाम में फंसी महिला ने बच्चे को दिया जन्म
धुले में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष टीएलएम कार्यशाला, समावेशी शिक्षा की ओर मनपा का नवाचार
नासिक: गोदाई संस्था की पहल, कुंभ में सेवा का अनुरोध, निजी खर्च से नदी सफाई; मनपा से मांगा सहयोग
नासिक सिंहस्थ तैयारी: 10 मिनट का सफर बना घंटों की परेशानी, एक साथ कई सड़क खुदाई; ट्रैफिक का संकट
268 किलोवाट सौर ऊर्जा से होगा उत्पादन
नाशिक जिले के पूर्व पालकमंत्री ने कहा कि इस योजना में एक वर्ष में 4 लाख, 94 हजार, 291 यूनिट बिजली खर्च की जा रही है और 44 लाख, 67 हजार, 636 रुपए बिजली लोड पर खर्च किया जा रहा है। बिजली के भारी खर्च को बचाने के लिए येवला के 38 गांवों में सौर ऊर्जा पर क्षेत्रीय जलापूर्ति योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनसे 268 किलोवाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा।
16 अन्य गांवों में भी शुरू होगी जलापूर्ति योजना
सौर परियोजना के कारण वर्षा काल के मौसम को छोड़कर प्रतिदिन औसतन 900 से 1200 यूनिट का उत्पादन होगा और बिजली की वार्षिक बचत 25 लाख रुपए होगी। भुजबल ने कहा कि इस योजना के साथ ही लासलगांव, विंचूर, सहित 16 अन्य गांवों में भी शीघ्र ही जलापूर्ति योजना सौर ऊर्जा के माध्यम से शुरु की जाएगी। लोकार्पण कार्यक्रम में परिचयात्मक भाषण अध्यक्ष सचिन कलामकर ने दिया और धन्यवाद प्रस्ताव उपाध्यक्ष मोहन शेलार ने दिया। लोकार्पण कार्यक्रम में तहसीलदार के अलावा अंसार शेख, राधाकिसन सोनावने, वसंत पवार, रतन बोरनारे, संजय बनकर, मोहन शेलार, उत्तम घुले, अनिल दराडे, प्रो.ज्ञानेश्वर दराडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Solar project in yevala will save 25 lakhs people of 38 villages will get benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup 2026: सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच; जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल
Feb 20, 2026 | 05:36 PMमहाराष्ट्र में फुटबॉल क्लबों की आड़ में चल रहा कट्टरपंथ का खतरनाक खेल, युवाओं का कर रहे ब्रेनवॉश
Feb 20, 2026 | 05:26 PMइस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे कृतिका कामरा-गौरव कपूर, रजिस्टर्ड मैरिज के बाद होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन
Feb 20, 2026 | 05:26 PM18 दिनों से लापता युवक का रहस्यमय अंत, धनज में पेड़ से लटका मिला शव, जांच की दिशा मोबाइल फोन की ओर
Feb 20, 2026 | 05:23 PMअकोला मनपा का कड़ा एक्शन: जल कर बकायादारों और अवैध कनेक्शनों पर चली कैंची
Feb 20, 2026 | 05:20 PMजोगेश्वरी पश्चिम में बीएमसी की बड़ी लापरवाही: फुटपाथ पर अवैध दुकानों का कब्जा, खतरे में पैदल यात्रियों की जान
Feb 20, 2026 | 05:15 PMRanji Trophy: ’22 गज को छोड़ो…’, फाइनल से पहले मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को दी खास सलाह
Feb 20, 2026 | 05:12 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














