-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Psa Plant To Purify Godavari River In Nashik
नाशिक में गोदावरी नदी को शुद्ध करेंगे पीएसए प्लांट
- Written By: प्रभाकर दुबे

file
नाशिक: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की तीसरी लहर (Third Wave) नहीं आई तो नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर निर्माण किए गए ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) का खर्च बर्बाद होने की चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में नाशिक महानगरपालिका कमिश्नर कैलास जाधव ने अस्पतालों के लिए बनाए गए 22 पीएसए प्लांट (PSA Plant) गोदावरी नदी (Godavari River) तट पर स्थलांतरित करने का निर्णय लिया है। गोदावरी नदी में मिलने वाले प्राकृतिक नाले और गंदे पानी की जगह पर यह पीएसए प्लांट बिठाकर ऑक्सीजन की मदद से गोदावरी नदी के पानी का प्रदूषण दूर किया जाएगा। शहर से निकलने वाला गंदा पानी भूमिगत गटर के माध्यम से महानगरपालिका के मलनिस्सारण केंद्र में लाया जाता है। वहां पर प्रक्रिया करने के बाद उसे नदी पात्र में छोड़ा जाता है, परंतु यह मलनिस्सारण केंद्र पुराना होने से उससे निकलने वाले प्रक्रिया युक्त गंदे पानी से नदी प्रदूषित हो रही है।
साथ ही शहर के विविध परिसरों से नदी में कई प्राकृतिक नाले मिलते हैं। इन नालों के दुर्गंधयुक्त पानी से नदी प्रदूषित हो रही है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के नए मानक के तहत इन मलनिस्सारण केंद्रों की क्षमता बढ़ाने और आधुनिकीकरण करने की जरूरत है। इसके लिए सरकार के पास प्रस्ताव पेश किया गया है, लेकिन अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए महानगरपालिका ने रामकुंड और तपोवन में भक्तों को शुद्ध पानी मिले, इसलिए नागपुर स्थित ओजोन रिसर्च एंड एप्लीकेशन प्रा. लि. नामक कंपनी की मदद से दो ओजोनायजेशन प्लांट बनाने की तैयारी शुरू की है। अब शहर से प्रवाहित होने वाली 9 किलोमीटर लंबी नदी का प्रदूषण कम करने के लिए कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार के किए 22 पीएसए प्लांटों की मदद ली जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
150 करोड़ के ऑफर को मारी लात, शिवसेना UBT के साथ वफादारी का मिला इनाम, राजभाऊ वाजे का जोरदार स्वागत
ऑक्सीजन स्तर बढ़ाकर पानी शुद्ध किया जाएगा
प्राकृतिक नाले व मलनिस्सारण केंद्र की जगह पर यह पीएसए प्लांट स्थलांतरित कर ऑक्सीजन के माध्यम से बीओडी अर्थात पानी का ऑक्सीजन स्तर बढ़ाकर पानी शुद्ध किया जाएगा। पानी में बीओडी (बायोमेडिकल ऑक्सीजन डिमांड) 10 के अंदर आने पर गोदावरी भी प्रदूषण मुक्त हो जाएगी।
आर्थिक नुकसान से होगा बचाव
कोरोना की संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो, इसलिए महानगरपालिका ने सीएसआर तथा खुद के पैसे से 22 पीएसए प्लांट लगाए हैं। साथ ही बिटको, डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल और अंबड कोविड सेंटर में ऑक्सीजन निर्मिति प्लांट शुरु किए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहरी आने की संभावना अब कम ही लग रही है। लहर आई तो भी उसका परिणाम कम रहेगा। ऐसा अंदाजा विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे हैं। इन ऑक्सीजन प्लांटों पर किया गया खर्च बर्बाद न हो, इसलिए गोदावरी नदी पर यह प्लांट स्थलांतरित किए जाएंगे। इसके चलते महानगरपालिका का आर्थिक नुकसान नहीं होगा। साथ ही कम खर्च में नदी का प्रदूषण भी कम करने में मदद मिलेगी।
[blockquote content=”कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई तो सभी पीएसए ऑक्सीजन प्लांट गोदावरी नदी तट पर स्थलांतरित कर ऑक्सीजन के माध्यम से बीओडी अर्थात पानी का ऑक्सीजन स्तर बढ़ाकर पानी शुद्ध कर नदी में छोड़ा जाएगा। इसके चलते नाशिक महानगरपालिका का आर्थिक नुकसान नहीं होगा। साथ ही गोदावरी की पवित्रता भी बरकरार रहेगा।” pic=”” name=” -कैलास जाधव, कमिश्नर,नाशिक महानगरपालिका”]
Psa plant to purify godavari river in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
Jun 26, 2026 | 10:22 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में महंगी बिजली पर घमासान, गुजरात के मुकाबले क्यों जेब ढीली कर रहे उपभोक्ता?
Jun 26, 2026 | 10:22 AMExplainer: यूपी बीजेपी की नई सोशल इंजीनियरिंग…क्या पंकज चौधरी की टीम सपा के PDA फॉर्मूले को दे पाएगी चुनौती?
Jun 26, 2026 | 10:16 AM1000 करोड़ की जरूरत, पर बजट नहीं, भंडारा के गोसीखुर्द से 42 गांवों का पुनर्वास अब भी अधर में
Jun 26, 2026 | 10:13 AMमुंबई में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 90 दिन बाद गैसीफाइड सोसायटियों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई
Jun 26, 2026 | 10:10 AMनवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?
Jun 26, 2026 | 10:10 AMDRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, आंध्र प्रदेश में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दुर्लभ जीव और कछुए बरामद
Jun 26, 2026 | 10:09 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














