PFI संदिग्धों का मोबाइल डेटा फॉमेट करने वाला अरेस्ट

ARREST
प्रतिकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

नासिक: देश के खिलाफ कार्रवाई और सामाजिक अशांति निर्माण करने के आरोप में गिरफ्तार पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन (PFI) के संदिग्धों के मोबाइल, लैपटॉप में होने वाला संवेदनशील डेटा फॉमेट करने वाले संदिग्ध को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। संदिग्ध का नाम उनैस उमर खय्याम पटेल है, जिसे एटीएस (ATS) ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सरकारी वकील द्वारा की गई पैरवी के बाद उसे 4 नवंबर तक एटीएस को सौंप दिया। संदिग्ध पटेल के कुछ आक्रामक संवाद के ऑडियो क्लिप भी एटीएस को मिले है, जिसकी जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि एटीएस ने पिछले माह में मालेगांव के मौलाना सैफुर्रहमान सईद अन्सारी (26), पुणे से अब्दुल कय्यूम बादुल्ला शेख (48), रजी अहमद खान (31,), वसीम अजीम ऊर्फ मुन्ना शेख (29), मौला नसीसाब मुल्ला ऐसे 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। 

कई चौंकाने वाली बातों का हो रहा खुलासा

फिलहाल वह न्यायालयीन हिरासत में है। 26 दिनों तक एटीएस की गई जांच करने के बाद अचंभित होने वाली जानकारी सामने आई। एटीएस ने संदिग्धों का मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त किए। मोबाइल और लैपटॉप की जांच करते समय संवेदनशील डेटा फॉरमेट करने की बात सामने आई।  

Navbharat Live
navbharatlive.com