-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Peth Tahsil Nashik Kharif Sowing Target Paddy Seeds Agriculture Alert
नासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
- Written By: रूपम सिंह
Nashik Agriculture News: नासिक की पेठ तहसील में इस साल 24,548 हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य है। नकली बीजों की बिक्री रोकने के लिए कृषि विभाग अलर्ट पर है और केंद्रों की जांच की जा रही है।

खेत किसान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Nashik Agriculture Peth Tahsil Kharif Sowing: नासिक में धान और रागी (नाचनी) को मुख्य फसल मानने वाले पेठ तहसील में इस साल कृषि विभाग की ओर से लगभग 25 हजार हेक्टेयर (सटीक रूप से 24,548.76 हेक्टेयर) खरीफ बुआई का सामान्य लक्ष्य घोषित किया गया है। मानसून के आगमन की आहट को देखते हुए तहसील के किसान मुख्य फसलों की पौध (नर्सरी) तैयार करने के लिए खेतों में ‘राभांजणी’ (सूखी पत्तियों और डंठलों को जलाकर जमीन तैयार करना) करने और धूल-बुवाई (धूल पेरणी) के लिए बीज खरीदने की तैयारियों में जुट गए हैं।
पेठ तहसील के अंतर्गत कुल 144 राजस्व गांव आते हैं, जिनका कुल कृषि योग्य क्षेत्र 24,548.76 हेक्टेयर है। पहाड़ी इलाका और सिंचाई के पुख्ता साधनों की कमी के कारण इस क्षेत्र के अधिकांश किसानों का पूरा आर्थिक गणित केवल खरीफ सीजन की फसल पर ही टिका होता है।
यहां के किसान खरीफ के मौसम में मुख्य रूप से धान, रागी, वरई, उड़द, मूंगफली, तूर, खुरासनी और कुलीद (कुलथी) जैसी फसलें लेते हैं। इन फसलों की उत्पादकता कम होने के कारण केवल खेती पर निर्भर रहने वाले किसानों को अपना गुजारा करने के लिए खेती से जुड़े अन्य पूरक व्यवसाय या फिर खेत मजदूरी का सहारा लेना पड़ता है। नासिक खरीफ सीजन शुरू होने से पहले बाजार में धान और अन्य फसलों के कई तरह के बीज बिक्री के लिए आ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मौत की बारिश: महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक 62 लोगों की मौत; पूरे समुद्री तट के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
Gondia News: मानागढ़ नहर सफाई में देरी से बढ़ी परेशानी, बैक वाटर से सड़कें और बस्तियां प्रभावित
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में मिलेगी मुसलमानों को जगह? वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर भड़के हुसैन दलवाई
नियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
मान्यता प्राप्त ‘कृषि सेवा केंद्रों’ से ही खरीदें बीज
इस दौरान नकली बीजों की बिक्री के बढ़ते मामलों को देखते हुए कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। तहसील कृषि अधिकारी प्रशांत रहाणे ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और शासन मान्यता प्राप्त ‘कृषि सेवा केंद्रों’ से ही बीज खरीदें और खरीदारी की पक्की रसीद (बिल) जरूर लें।
ये भी पढ़ें :- नासिक ज्वैलर्स डकैती केस में बड़ी सफलता: पंजाब से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
कृषि विभाग के विशेष जांच दस्तों द्वारा लगातार इन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि नकली बीज बेचने वाले केंद्रों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। कृषि विभाग के पास वर्तमान में यूरिया का 455 मीट्रिक टन और डीएपी का 32 मीट्रिक टन का बफर स्टॉक सुरक्षित है।
पेठ तहसील के किसान मुख्य रूप से धान के बीज खरीदते हैं। हमारी टीम सीधे खेतों की मेढ़ों (बांधों) तक जाकर किसानों का मार्गदर्शन कर रही है। किसानों को अधिकृत केंद्रों से ही बीज लेने चाहिए और कृषि विभाग द्वारा दिए जा रहे ‘बीज प्रक्रिया प्रशिक्षण’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
– प्रशांत रहाणे, तहसील कृषि अधिकारी, पेठ
Peth tahsil nashik kharif sowing target paddy seeds agriculture alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इथेनॉल उत्पादन से परिवार को फायदा? आरोपों पर नितिन गडकरी ने दिया जवाब, बताया किसने कमाए 45000 करोड़
Jul 08, 2026 | 04:21 PMमौत की बारिश: महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक 62 लोगों की मौत; पूरे समुद्री तट के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
Jul 08, 2026 | 04:20 PMGondia News: मानागढ़ नहर सफाई में देरी से बढ़ी परेशानी, बैक वाटर से सड़कें और बस्तियां प्रभावित
Jul 08, 2026 | 04:20 PMसालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
Jul 08, 2026 | 04:20 PMक्या राम मंदिर ट्रस्ट में मिलेगी मुसलमानों को जगह? वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर भड़के हुसैन दलवाई
Jul 08, 2026 | 04:17 PMEXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 04:15 PMCSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी
Jul 08, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM











