

सिन्नर: राजनीतिक गलियारे में बहुत तेजी से घटनाक्रम हो रहे हैं और इन घटनाक्रमों में अजित पवार (Ajit Pawar) और शरद पवार (Sharad Pawar) दोनों के समर्थकों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति निर्माण हो गई है। वे बड़े नेताओं के निर्णय पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। ज्यादातर कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का साथ देने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। अब देखना यह है कि आगे पार्टी किसके पाले में जाती है। इसमें सिन्नर तहसील (Sinnar Tehsil) से कई समर्थक अजित पवार और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मिलने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। इसमें विधायक माणिकराव कोकाटे खुद अजित पवार के साथ हैं, इसलिए उनके समर्थकों में हलचल देखी जा रही है।
इसमें विधायक माणिकराव कोकाटे रविवार को ज्वालामाता लॉन में समर्थकों के सामने अपनी भूमिका रखेंगे। विधायक कोकाटे ने कहा है कि समर्थक जो कहेंगे, उसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। एनसीपी में टूट के बाद कल से शरद पवार और अजित पवार अलग-अलग बैठक कर प्रदर्शन कर रहे हैं। अजित पवार द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी के अधिकांश विधायक मौजूद रहे।
नासिक जिले के पांच विधायक अजित पवार के साथ हैं और देवलाली की विधायक सरोजअहिरे स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मुंबई नहीं गईं। बुधवार को अजित पवार ने एमईटी हॉल में एक सभा का आयोजन किया था। इस मौके पर 32 विधायक मौजूद थे। इस मौके पर नासिक जिले के पांच विधायक छगन भुजबल, नरहरि झिरवाल, माणिकराव कोकाटे, दिलीप बनकर, नितिन पवार मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सांसद देवीदास पिंगले, पूर्व विधायक संजय चव्हाण ने भी अजित पवार के साथ खड़े होने का फैसला किया है।