सिंहस्थ कुंभ के चलते नासिक में निवेश की बहार! एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ; विधायक अनूप अग्रवाल ने किया उद्घाटन

Nashik Property Expo 2026: धुलिया में Nashik Property Expo 2026 का उद्घाटन हुआ। 100 से अधिक प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स के साथ फ्लैट, कमर्शियल प्रॉपर्टी, फार्महाउस और कृषि भूमि के विकल्प उपलब्ध हैं।
Nashik Property Expo Real Estate Investment
100+ प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स, सिंहस्थ कुंभ से निवेश के अवसरसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nashik Property Expo Real Estate Investment: धुलिया में नासिकप्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का उद्घाटन विधायक अनूप अग्रवाल ने किया। एक्सपो में नासिकके 100 से अधिक प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। प्रदर्शनी 2 से 4 अक्टूबर तक चलेगी।

नासिकप्रॉपर्टी एक्सपो का आगाज

नासिक में घर, व्यावसायिक संपत्ति या निवेश के लिए प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे धुलिया और खानदेश के लोगों के लिए 'नासिकप्रॉपर्टी एक्सपो 2026' का आयोजन किया गया है। धुलिया के छत्रपति महाराजा अग्रसेन हॉल में शुक्रवार को विधायक अनूप अग्रवाल ने एक्सपो का उद्घाटन किया।

यह प्रदर्शनी 2, 3 और 4 अक्टूबर तक नागरिकों के लिए खुली रहेगी। आयोजकों के अनुसार, एक्सपो का उद्देश्य नासिकके विभिन्न प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स की जानकारी धुलिया के नागरिकों तक एक ही स्थान पर पहुंचाना है।

100 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स की जानकारी

एक्सपो में नासिक के प्रमुख बिल्डरों के 100 से अधिक प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसमें आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों के साथ अलग-अलग श्रेणी की प्रॉपर्टी के विकल्प रखे गए हैं।

नागरिकों को फ्लैट, कमर्शियल प्रॉपर्टी, फार्महाउस और कृषि भूमि समेत विभिन्न प्रकार की संपत्तियों से संबंधित प्राथमिक जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। इससे इच्छुक खरीदारों और निवेशकों को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी जुटाने के लिए नासिकजाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Nashik Property Expo Real Estate Investment
No UPI Day: UPI MDR के विरोध में नागपुर के व्यापारियों का प्रदर्शन, स्कैनर पर ढंका काला कपड़ा

सिंहस्थ कुंभ की पृष्ठभूमि में विकास

विधायक अनूप अग्रवाल ने कहा कि आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में नासिकमें बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य चल रहे हैं। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स विकसित हो रहे हैं।

सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों के साथ नासिकके रियल एस्टेट क्षेत्र में भी गतिविधियां बढ़ने की बात एक्सपो में रखी गई।

Nashik Property Expo Real Estate Investment
नासिक में 15 अक्टूबर से मिलेगी जाम से राहत! द्वारका चौक पर 240 मीटर सर्विस रोड तैयार

धुलिया और खानदेश का योगदान

क्रेडाई नासिक के अध्यक्ष शांतनु देशपांडे ने कहा कि नासिक के विकास में धुलिया और खानदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी एक्सपो के माध्यम से नासिकके रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकल्पों को धुलिया के नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

एक्सपो में आने वाले नागरिकों को विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्राथमिक जानकारी, संपत्ति के प्रकार और निवेश से जुड़े विकल्प एक ही स्थान पर देखने का अवसर मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com