-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Corporation Got 21 Crores From The Central Government For Pure Air
नासिक महानगरपालिका को शुद्ध हवा के लिए केंद्र सरकार से मिला 21 करोड़
- Written By: अमन दुबे

नासिक : केंद्र सरकार (Central Government) के पर्यावरण मंत्रालय (Ministry of Environment) ने राष्ट्रीय स्वच्छ हवा अभियान (National Clean Air Campaign) अंतर्गत 10 लाख से अधिक आबादी होने वाले शहरों में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य को 321 करोड़ रुपए का निधी वितरित किया है, जिसमें नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) को भी 21 करोड़ का निधि मिला है। नासिक महानगरपालिका क्षेत्र में आने वाले भगूर नगर परिषद को 13.91 और देवलाली कैंटोनमेंट बोर्ड को 96.32 लाख रुपए का निधि मिला है। 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार यह निधि केंद्र सरकार ने वितरित किया है। शहर के हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस निधि का उपयोग महानगरपालिका को करना होगा।
केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ हवा अभियान अंतर्गत 10 लाख से अधिक आबादी होने वाले शहरों की हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए दो वर्ष से वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार निधि का वितरण किया जा रहा है। पिछले साल नासिक सहित राज्य के 6 शहरों को यह निधि वितरित किया गया था। इस साल राज्य के नासिक सहित 12 महानगरपालिका का निधि का वितरण किया गया है, जिसमें नासिक नागरी समूह के लिए 22 करोड़ रुपए का निधि वितरित किया गया है, जिसमें नासिक महानगरपालिका को 20.89 करोड़, भगूर नगर परिषद को 13.97 लाख और देवलाली कैंटोनमेंट बोर्ड को 96.12 लाख रुपए का निधि शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
महाराष्ट्र में 11 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- आधुनिक तकनीक से सफल होगा यह अभियान
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
नासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस निधि का उपयोग करना अनिवार्य है। इसके लिए महानगरपालिका सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें यातायात चौक में प्रदूषण मापक यंत्र बिठाने के साथ ईंधन में होने वाली मिलावट की जांच करने के लिए सुविधा उपलब्ध की जाएगी। प्रस्ताव पर कार्य करते समय सरकार के संबंधित विभाग के पास निधि वर्ग करना होगा। महानगरपालिका के साथ जिला अधिकारी कार्यालय, महाजनको, अन्न और औषध प्रशासन, यातायात पुलिस, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, औद्योगिक विकास महामंडल आदि सरकारी कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के तहत प्रस्ताव पर कार्य करने की सूचना दी गई है।
इस प्रकार करनी होगी उपाय योजना
प्रदूषणकारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई। निर्माण कार्य करते समय ग्रेनाइट लगाना। औष्णिक बिजली केंद्र से बाहर निकलने वाली राख पर नियंत्रण। नो पार्किंग में होने वाले वाहनों पर कार्रवाई। पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध। इंधन में होने वाली मिलावट को रोकना। सड़क पर होने वाला अतिक्रमण हटाना। बड़े वाहनों की यातायात बाह्य मार्ग से मोडना। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का उपयोग बढ़ाना। एकीकृत सिग्नल यंत्रणा खड़ी करना। सेंसर द्वारा सल्फर डाइऑक्साइड की जांच करना। डिवाइडर में पेड़ के साथ फव्वारे लगाना।
Nashik municipal corporation got 21 crores from the central government for pure air
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














