नासिक में महापौर का एक्शन मोड, लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती; अतिक्रमण पर कड़े फैसले

Nashik Mayor Visit: नासिक में महापौर हिमगौरी आहेर-आडके का तूफानी दौरा शुरू, लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती; अतिक्रमण विभाग में हर 3-4 महीने में रोटेशन ट्रांसफर का फैसला।
Nashik Mayor Shifts into 'Action Mode': Strictness Against Negligent Employees; Tough Decisions on Encroachments
Nashik Civic Inspection ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Nashik Civic Inspection: नासिक शहर की सूरत बदलने के लिए महापौर हिमगौरी आहेर-आडके और उपमहापौर विलास शिंदे ने सोमवार (16 मार्च) को प्रभाग क्रमांक-1 (म्हसरूल) से अपने तूफानी दौरे की शुरुआत की।

इस दौरे में महापौर ने जहां लापरवाह कर्मचारियों पर नकेल कसी, वहीं नागरिकों को आश्वस्त किया कि वर्तमान में सड़क निर्माण से हो रही असुविधा भविष्य के एक आधुनिक नासिक की नींव है।

म्हसरूल दौरे के दौरान महापौर ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े फैसले लिए। अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच की सांठगांठ तोड़ने के लिए अब हर 3-4 महीने में रोटेशन के आधार पर तबादले होंगे।

सड़कों पर नहीं होंगे बार-बार गड्डे

यही नियम वाल्वमैन पर भी लागू होगा। फील्ड पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही, नगर निगम स्कूल में चल रहे एक अवैध आधार केंद्र को महापौर ने मौके पर ही बंद करवा दिया, नासिक को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए महापौर ने एक नई और प्रभावी रणनीति साझा की है। अब सड़क बनाने के बाद उसे पाइपलाइन या केबल के लिए खोदा नहीं जाएगा, मनपा एक साथ सात प्रमुख योजनाओं (गैस, पानी, सीवर, केबल आदि) का काम पूरा कर रही है। इस 'एकमुश्त' निर्माण पद्धति से न केवल जनता के पैसे की बर्बादी रुकेगी, बल्कि सड़कों की उम्र भी लंबी होगी।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक संदेश

बीआईपी मार्गः ओझर हवाई अड्डे तक बेहतर पहुंच के लिए वरवंडी रोड का चौड़ीकरण कर इसे वीआईपी मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐतिहासिक सीता सरोवर का विकास कुंभ मेले के मानकों के आधार पर करने की घोषणा की गई है।

मनपा में शामिल 23 गांवों के लिए विशेष विकास निधि और कॉलोनी सड़कों के सुधार का वादा किया गया है। दसा श्रीमाली वैष्णव गुजराती मंडल के कार्यक्रम में महापौर ने समाज की प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया, उन्होंने नागरिकों से विकास प्रक्रिया में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान की धूल और यातायात की समस्या जल्द ही एक 'स्मार्ट सिटी' के सुखद अनुभव में बदल जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com