सिंहस्थ कुंभ से पहले 213 करोड़ का द्वारका अंडरपास का पहला चरण शुरू, नासिक-नासिकरोड यातायात को राहत

Nashik Dwarka Chowk Underpass: नासिक के द्वारका चौक पर 213 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंडरपास का काम तेज हो गया है। 15 अक्टूबर तक नासिक-नासिकरोड यातायात के लिए शुरू होने की उम्मीद है।
Nashik Dwarka Chowk Underpass Work To Complete
द्वारका चौक अंडरपास(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Underpass Work To Complete By October 15: नासिक शहर के सबसे व्यस्त और लगातार यातायात जाम से जूझने वाले द्वारका चौक की समस्या को दूर करने के लिए निर्माणाधीन अंडरपास के काम ने अब जोर पकड़ लिया है।

लगभग 213 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना का कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है, जिससे द्वारका चौक पर यातायात कुछ हद तक सुचारू हो सकेगा। शुरुआती चरण में चौक के नीचे से निकलने वाला यह अंडरपास नासिकरोड से नासिक और नासिक से नासिकरोड के मार्ग के लिए खोला जाएगा।

हालांकि, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले धुलिया और मुंबई की ओर जाने वाले यातायात के लिए इस अंडरपास का उपयोग संभव नहीं हो पाएगा।

सिंहस्थ कुंभ मेला के चलते शहर में विकास कार्य जारी

सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान नासिक और त्र्यंबकेश्वर दोनों शहरों में मुख्य रूप से यातायात प्रबंधन की बड़ी चुनौती रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन कुंभ मेले से पहले सड़कों के कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

मुंबई-आगरा और पुणे-नासिक राजमार्ग जिस स्थान पर एक-दूसरे को क्रॉस करते हैं, वही द्वारका चौक है। कुंभ मेले के दौरान यहां की जाम मुक्त आवाजाही के लिए ही इस अंडरपास का विकल्प चुना गया है।

Nashik Dwarka Chowk Underpass Work To Complete
छत्रपति संभाजीनगर में 3.70 करोड़ की साइबर ठगी का दूसरा पहलू, ढाई घंटे में 28 खातों में घुमाई गई रकम

सर्विस रोड बनाने का रास्ता साफ

  1. प्रकल्प के दोनों तरफ ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से यातायात को राहत मिली है, वहीं शेष स्लैब का कार्य भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

  2. सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे पुराने द्वारका होटल के सामने स्थित 150 मीटर के हिस्से की टीडीआर संबंधी समस्या को मनपा ने हल कर लिया है।

  3. इसके साथ ही द्वारका सर्कल से काठेगली के बीच 240 मीटर का सर्विस रोड तैयार करने का रास्ता साफ हो गया है।

Nashik Dwarka Chowk Underpass Work To Complete
ठाणे में दुकान का शटर उठाकर 9 मोबाइल, 30 हजार के चार्जर और 6,500 कैश चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

समय पर काम पूरा करने पर जोर

कुंभ मेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने स्वीकार किया है कि कुंभ मेले से पहले अंडरपास का पूरा कार्य समाप्त होना संभव नहीं है। हालांकि, नासिक से नासिकरोड और नासिकरोड से नासिक की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए इसे समय पर शुरू कर दिया जाएगा।

मुंबई और धुले शहर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अंडरपास का सीधा उपयोग कुंभमेले के बाद ही मिल सकेगा। तब तक वाहन चालक द्वारका चौक के भू-स्तरीय (सड़क) मार्ग का उपयोग कर मुंबई, धुले और पुणे की दिशा में आ-जा सकेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com