जिला एवं सत्र न्यायालय की नई इमारत का उद्घाटन 27 को, CM फडणवीस होंगे मुख्य अतिथि

Devendra Fadnavis: नासिक जिला एवं सत्र न्यायालय की नई इमारत का उद्घाटन 27 सितंबर को होगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रहेंगे उपस्थित।
district and sessions court inauguration
जिला एवं सत्र न्यायालय की नई इमारत
Published on
Updated on

Nashik News: नाशिक जिले में नव्यनिर्मित जिला एवं सत्र न्यायालय की नई इमारत का उद्घाटन शनिवार 27 सितंबर को सुबह 9:30 बजे शरणपुर रोड स्थित पुलिस परेड मैदान में किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर अध्यक्षता करेंगे।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मकरंद कर्णिक, न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल, न्यायमूर्ति जितेंद्र जैन और न्यायमूर्ति अश्विन भोबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की पृष्ठभूमि को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

न्यायालय के प्रांगण में केवल विशेष निमंत्रितों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि अन्य आमंत्रित वकील एवं मान्यवरों को पुलिस परेड मैदान में ही प्रवेश मिलेगा। इस दौरान न्यायालय और सीबीएस परिसर में सशस्त्र पुलिस बंदोबस्त की व्यवस्था की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com