-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik District Hospital Drinking Water Not Potable Complaints Are Coming Since Two Months
पीने योग्य नहीं नाशिक जिला अस्पताल का पानी, दो माह से आ रही है शिकायत
- Written By: प्रभाकर दुबे

नाशिक: जिला सरकारी अस्पताल का पानी पिछले 2 माह से पीने योग्य न होने की बात सामने आई है। जिला स्वास्थ्य प्रयोगशाला ने पानी का नमूना लिया था जिसमें सूक्ष्मजीव होने की बात सामने आई है। लापरवाही और अस्वच्छता के चलते मरीज ही नहीं, बल्कि उनके रिश्तेदार, नागरिक और अस्पताल कर्मचारी दूषित पानी का सेवन कर रहे हैं। इसके चलते इन सभी का स्वास्थ्य खतरे में आ गया है।
मरीज विश्वास रखते हुए जिला सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आते हैं। मरीजों पर सही तरह से उपचार हो इसलिए डॉक्टर्स, सेवाधर्मी परिचारिका और आरोग्य कर्मचारी ध्यान देते हैं, लेकिन इसी अस्पाताल का पानी पीने के लिए अयोग्य होने की बात सामने आई है। दूषित पानी से कई बीमारी होती है। उपचार के लिए आने वाले या दाखिल होने वाले मरीज, उनके रिश्तेदार अस्पताल का अशुद्ध पानी पीते हैं। 16 सितंबर को अस्पताल के पीने के पानी के नमूने जिला स्वास्थ्य प्रयोगशाला के पास जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को 22 सितंबर को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
स्वास्थ्य कर्मचारियों से सीधा संवाद, तनावमुक्त कार्य वातावरण के लिए नासिक में विशेष कार्यशाला आयोजित
नासिक रोड के बिटको अस्पताल में सुविधाओं की भारी कमी, मरीजों की परेशानी पर महापौर से मिला प्रतिनिधिमंडल
नासिक में IVF सेंटर पर कार्रवाई, स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका; एक साल में 96 डोनर मिलने से जांच तेज
महाराष्ट्र में फ्री इलाज खत्म? हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य सेवा पर सवाल
इन विभागों का भी पानी पीने के लिए अयोग्य
पानी भंडारण टंकी, किचन विभाग, दुर्घटना विभाग, शस्त्रक्रिया विभाग, बाह्य मरीज विभाग, रक्तपेठी विभाग, इंफेक्शन विभाग, क्षय रोग विभाग, नर्सिंग हॉस्टेल का पानी भी पीने के लिए अयोग्य है। नेत्र रोग, स्वाइन फ्लू विभाग, कोरोना कक्ष का पानी भी पीने के लिए सही न होने की बात स्पष्ट की गई है। पीने के लिए अयोग्य पानी पर सही तरह से क्लोरिन की प्रक्रिया करें। सूक्ष्मजीव दोबारा जांच कर पानी योग्य सही होने की बात स्पष्ट होने के बाद भी पानी का पीने के लिए उपयोग करें। केवल 3 जगह का ही पानी पीने योग्य होने की बात रिपोर्ट में स्पष्ट की गई है।
कमजोर हो गई है पानी की टंकी
जिला सरकारी अस्पताल की मुख्य इमारत के पिछले पानी की टंकी है। यह टंकी जीर्ण हो गई है। इसकी नींव टूटने से टंकी पर चढ़ना असंभव है। टंकी के पास लोहे के टॉवर के माध्यम से सीढ़ियों की व्यवस्था है, लेकिन यह टंकी नियमित स्वच्छ करना, टंकी के आस-पास का परिसर स्वच्छ, दूषित पानी न पहुंचे आदि के साथ पानी पर सही क्लोरिन की प्रक्रिया करना आवश्यक है। साथ ही सभी जगह के पानी के नमूने लिए जाते है, जिसे कौन लेता है? नमूने लेने का पंजीकरण लिया जाता है या नहीं? आदि सवाल अब खड़े हो गए हैं।
Nashik district hospital drinking water not potable complaints are coming since two months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














