नासिक: कुंभ तैयारी को ध्यान में रखकर 642 करोड़ अतिरिक्त मांग, सीएम की बैठक में प्रस्ताव

Nashik District Plan: नासिक के लिए 2026-27 जिला वार्षिक योजना में 642 करोड़ की अतिरिक्त निधि मांगी गई है। सीएम फडणवीस की बैठक में 691.90 करोड़ की प्रारंभिक सीमा तय की गई।
Nashik: 642 crore additional demand keeping in mind Kumbh preparations, proposal in CM's meeting
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Annual Development Plan: नासिक मुख्यमंत्री एवं वित्त व नियोजन मंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार, 11 फरवरी को जिला वार्षिक योजना (सामान्य) वर्ष 2026-27 के प्रारूप आराखड़े को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में नासिक जिले के विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सीमा के अतिरिक्त 642 करोड़ की भारी-भरकम राशि की मांग की गई। वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने नासिक जिले हेतु प्रारंभिक रूप से 691.90 करोड़ की वित्तीय सीमा तय की है।

इस बजट का वर्गीकरण इस प्रकार है

  • कोर (गाभा) क्षेत्रः 464.10 करोड़ रुपये,
  • गैर-कोर क्षेत्रः 176.65 करोड़ रुपये।
  • अन्य क्षेत्रः 51.15 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कुल स्वीकृत निधि का 25 प्रतिशत हिस्सा जिला विकास योजना के कार्यों पर अनिवार्य रूप से खर्च किया जाए।आगामी कुंभमेले और जनप्रतिनिधियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के लिए 642 करोड़ की अतिरिक्त निधि की पुरजोर मांग की।

आवश्यकताओं का खाका

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस राशि का बड़ा हिस्सा सड़कों के विकास, अस्पतालों में आधुनिक उपकरण, स्कूलों के बुनियादी ढांचे और पुलिस प्रशासन के लिए हाई-टेक सीसीटीवी प्रणाली पर खर्च होगा, इस उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री दादा भूसे मंत्री छगन भुजबल सहित विचायक राहुल ढिकले, देवयानी फरादे, सीमा हिरे और दिलीप बनकर उपस्थित थे।

प्रशासनिक स्तर पर विभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम, जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद और सीईओ ओमकार पवार ने जिले की आवश्यकताओं का खाका पेश किया, पर्यटन स्थलों के विकास और ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया, जिस पर सीएम ने अपनी सहमति जताई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com