-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nana Patole Big Statement On Mva Seat Sharing
MVA सीट शेयरिंग को लेकर नाना पटोले का बड़ा बयान, बोले- 225 सीटों पर बनी सहमत, जल्द होगा ऐलान
- Written By: आकाश मसने
महाविकास आघाड़ी के सीट बंटवारे की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब तक 225 सीटों के बंटवारे पर महाविकास आघाड़ी में सहमति बन गई है। शेष 63 सीटों के बंटवारे की चर्चा 2 दिनों में पूरी हो जाएगी।

नाना पटोले व रमेश चेन्नीथला (सोर्स: एक्स@NANA_PATOLE)
नासिक: महाविकास आघाड़ी के सीट बंटवारे की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने नासिक में कहा कि अब तक 225 सीटों के बंटवारे पर महाविकास आघाड़ी में सहमति बन गई है। शेष 63 सीटों के बंटवारे की चर्चा 2 दिनों में पूरी हो जाएगी। वाडिवारहे में आयोजित निर्धार मेले के अवसर पर जिले के दौरे पर आए पटोले ने मीडिया से बातचीत की। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, उत्तर महाराष्ट्र के निरीक्षक निज़ामुद्दीन काजी, आदिवासी प्रभाग के अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे, शरद अहेर, आकाश छाजेड़ एवं अन्य उपस्थित थे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यह पापी, भ्रष्ट, महाराष्ट्र द्रोही और गुजरात स्थित असंवैधानिक सरकार है। मुंबई-नासिक महामार्ग भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है, जहां केवल महायुति के नेताओं का विकास हुआ है, जबकि राज्य का विकास नहीं हो रहा है। ऐसी टिप्पणी विपक्ष ने की। राज्य के खजाने में धन होने के बावजूद, सरकार केवल चुनावों को ध्यान में रखकर घोषणाएं कर रही है। चुनावों के पहले महायुति ने 100 निर्णय लिए हैं।
इसके अलावा, वित्तमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक का बहिष्कार किया और चले गए। राज्य में अतिवृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। यह सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। राज्यपाल द्वारा नियुक्त 12 विधायकों की नियुक्ति में भी भाजपा सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किया गया है, यह आरोप नाना पटोले ने लगाया है। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाडी द्वारा दिए गए 12 नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Solapur News: सोलापुर में गरजे नाना पटोले, नीट भ्रष्टाचार और किसान मुद्दों पर सरकार पर हमला
विधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
मुगलों और भाजपा-RSS में कोई फर्क नहीं… नाना पटोले का बड़ा बयान, मंदिरों के चढ़ावे में लूट का लगाया आराेप
यह भी पढ़ें:– शिवसेना विधायक किशोर पाटिल के घर में पड़ी फूट, बहन वैशाली ने किया उद्धव गुट से लड़ने का ऐलान
पटोले ने यह भी कहा कि महायुति में सीट बंटवारे को लेकर महाभारत होने वाली है, न कि सिर्फ जाहिरातों के कारण। नासिक शहर समेत राज्य में कोई भी सीट बंटवारा अभी तक घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और वहां जीतने की क्षमता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जनता सत्ता परिवर्तन करेगी
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी और महायुति के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों पक्षों द्वारा अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाराष्ट्र की जनता भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ सत्ता परिवर्तन करेगी।
रमेश चेन्नीथला ने कहा कि पिछले 2 महीनों से केवल योजनाएं घोषित की जा रही हैं, जिससे जनता को गुमराह किया जा रहा है। चेन्नीथला ने सवाल उठाया कि जब सरकार के पास योजनाओं के लिए पैसे नहीं हैं, तो उनकी घोषणाएं पूरी कैसे होगी?
यह भी पढ़ें:– नासिक सिविल अस्पताल में बच्चों की अदला-बदली, गुस्साए परिवार ने किया हंगामा
जुमलेबाजी को नहीं भूलेगी जनता
कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता इस जुमलेबाजी को नहीं भूलेगी। चेन्नीथला के अनुसार, सरकार की नीतियों से जनता का विश्वास उठ गया है और वे अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी।
Nana patole big statement on mva seat sharing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














