-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Make A Fine Plan For Pulse Polio Campaign In Nashik District District Magistrate Suraj Mandhare
नाशिक जिले में पल्स पोलियो मुहिम के लिए बारीक योजना बनाए : जिलाधिकारी सूरज मांढरे
- Written By: दिपक.पांडे

नाशिक : कोरोना (Corona) को देखते हुए 23 जनवरी (January) को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो मुहिम (National Pulse Polio Campaign) की बारीक योजना बनाने और तीसरी लहर (Third Wave) के खतरे को देखते हुए सभी आवश्यक सावधानी (Necessary Precautions) रखकर पल्स पोलियो मुहिम सफलतापूवर्क संपन्न कराने की लिए व्यवस्था करने की जरूरत है। यह निर्देश जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने दिए है।
जिला अधिकारी कार्यालय में अयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो मुहिम जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी सूरज मांढरे बोल रहे थे। इस मौके पर जिला सर्जन डॉ. अशोक थोराट, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल आहेर, महानगरपालिका के वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉ. अजीता सांलुखे, मालेगांव महानगरपालिका की मेडिकल अधिकरी डॉ. सपना ठाकरे, सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रकाश नांदापुरकर आदि उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
पोलियो मुहिम को लेकर योजना बनाई जा रही है
23 जनवरी को पल्स पोलियो मुहिम को लेकर योजना बनाई जा रही है। लेकिन नाशिक जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुहिम की टाइमिंग बदलने को लेकर प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाए। साथ ही तालुका स्तर पर सभी तालुका मेडिकल अधिकारी एएफपी मरीजों की नियमित जांच कर टूल सैंपल को जांच के लिए आगे भेजे। यह निर्देश भी मांढरे ने दिए है।
वैक्सीनेशन को लेकर मालेगांव में विशेष प्रयास करें
मालेगांव शहर के मुस्लिम समाज के लोगों के मन में वैक्सीनेशन को लेकर गलतफहमी है। पल्स पोलियो मुहिम के समय भी यह समस्या आई थी। लेकिन जनजागृति और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए हमने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया। उसी तरह से वैक्सीनेशन को लेकर मालेगांव में विशेष प्रयास करें।
13 जनवरी 2011 के बाद आज तक पोलियो के एक भी मरीज नहीं मिले
महाराष्ट्र में 2010 में मालेगांव शहर में चार और बीड जिले में एक कुल 5 पोलियो मरीज मिले थे। पूरे देश में 13 जनवरी 2011 के बाद आज तक पोलियो के एक भी मरीज नहीं मिले है। यह अब तक चलाई गई पल्स पोलियो मुहिम की सफलता है। इसी वजह से 2014 में पोलियो फ्री सर्टिफिकेट दिए जाने की जानकारी सर्विलांस मेडिकल अधिकारी डॉ. प्रकाश नांदापुरकर ने दी।
23 जनवरी को होने वाले पल्स पोलियो अभियान में नाशिक जिले में कुल 8 लाख 38 हजार 687 बच्चों को डोज दिया जायगा। इसके लिए 8,387 बूथ की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 16,774 कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। यह जानकारों डॉ. भोये ने दी।
Make a fine plan for pulse polio campaign in nashik district district magistrate suraj mandhare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अलग पद, अलग फीस, लेकिन एक ही प्रश्नपत्र; छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती पर अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
Jun 25, 2026 | 09:41 PMछिंदवाड़ा फैक्ट्री ब्लास्ट की आग में झुलसे मजदूर का हटाया ऑक्सीजन मास्क; नागपुर के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 09:36 PMफ्लाइट से उतरते ही छोड़ गए कचरे का ढेर, एयर इंडिया की अटेंडेंट ने यात्रियों को याद दिलाया शिष्टाचार
Jun 25, 2026 | 09:35 PMWomen’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Jun 25, 2026 | 09:32 PM35 हजार का स्मार्टफोन किया ऑर्डर, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश; अंदर मिला सिर्फ साबुन का टुकड़ा
Jun 25, 2026 | 09:22 PMउत्तराखंड में ‘मामा’ का महा-दौरा; 26 जून को शिवराज सिंह चौहान और CM धामी का रुद्रपुर में बड़ा किसान महासंवाद
Jun 25, 2026 | 09:15 PMस्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM














