नासिक महानगरपालिका की पहल: सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

Nashik Municipal Health Campaign: नासिक मनपा ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में अब तक 84 बालिकाओं को यह सुरक्षा टीका लगाया जा चुका है।
Nashik Municipal Corporation's Initiative: HPV Vaccination Campaign Launched for Cervical Cancer Prevention
Nashik HPV Vaccination Drive( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik HPV Vaccination Drive: नासिक महानगरपालिका के चिकित्सा विभाग ने गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैसर की रोकथाम के लिए 'एचपीकी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण मुहिम का प्रभावी आगाज किया है।

इस अभियान के शुरुआती चरण में अब तक 84 बालिकाओं को यह सुरक्षा टीका लगाया जा चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर लिया गया यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरों को बड़े पैमाने पर कम करने में क्रांतिकारी साबित होगा।

14 वर्ष पूरी कर चुकीं किशोरियों का टीकाकरण

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, फिलहाल इस अभियान का दायरा सीमित और सटीक रखा गया है केवल वे बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष पूरे नहीं किए हैं। लाभार्थी का पंजीकरण सरकारी 'U-Win' पोर्टल पर होना आवश्यक है।

इन बालिकाओं को नहीं लगेगी वैक्सीन

जिनकी आयु 14 वर्ष से कम या 15 वर्ष से अधिक है। जिन्होंने पहले ही एचपीव्ही वैक्सीन (गार्डासिल या सर्वावैक) की खुराक ले ली है। किसी विशेष घटक से एलर्जी या वर्तमान में किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर (स्वस्थ होने के बाद ही टीका लगेगा)।

कहां और कब मिलेगी सुविधा ?

नासिक मनपा के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। नागरिक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अपनी बेटियों को टीकाकरण के लिए ले जा सकते हैं।

महापौर हिमगौरी आडके और आयुक्त मनीषा खत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नासिक के अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभउठाएं, समाज को कैंसर मुक्त बनाने के लिए यह एक अनिवार्य जिम्मेदारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com