कुंभ मेला (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक कुंभ मेला में जनवरी 2027 तक पूरे करें घाटों के निर्माण कार्य, पालक सचिव एकनाथ डवले के सख्त निर्देश

Nashik Kumbh Mela: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की समीक्षा बैठक में पालक सचिव एकनाथ डवले ने नदी घाटों का निर्माण जनवरी 2027 तक पूरा करने और परिक्रमा मार्ग के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Nashik Kumbh Mela 2027 Development: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में वर्ष 2027 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचों के विकास पर विशेष जोर दिया है। नासिक जिले के पालक सचिव तथा जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ डवले ने जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

पालक सचिव एकनाथ डवले ने स्पष्ट किया है कि कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नदी तटों पर बनाए जा रहे नए घाटों का निर्माण कार्य जनवरी 2027 के अंत तक हर हाल में पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

प्रमुख विकास कार्यों के लिए निर्देश

कुंभ मेला क्षेत्र को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों को समय से पूर्व तैयार करने का नियोजन किया जाए। साधुग्राम, नासिक परिक्रमा मार्ग, द्वारका सर्कल, राम काल पथ, त्र्यंबकेश्वर दर्शन पथ और ओझर हवाई अड्डे के विस्तार कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने ' नासिक परिक्रमा मार्ग' के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सड़कों और बुनियादी ढांचे को दी प्राथमिकता

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर भी मंथन किया गया। नासिक रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय ऐनपुरे और पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, ताकि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में मनपा आयुक्त मनीषा खत्री, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कुंभ मेला विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि उपस्थित थे। पालक सचिव ने कहा कि सरकार ने इन कार्यों के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई है, इसलिए अब विभाग समन्वय के साथ कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करें। इन कार्यों की प्रगति की निगरानी के लिए जल्द ही अगली समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट