- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Know Why Departmental Commissioner Radhakrishna Gamay Ordered Cancellation Of Deputation
जानें क्यों विभागीय आयुक्त राधाकृष्ण गमे ने प्रतिनियुक्ति रद्द करने का दिया आदेश
महाराष्ट्र विधानमंडल पंचायत राज समिति और अनुसूचित जमाती कल्याण समिति ने आक्षेप लेकर प्रतिनियुक्ति रद्द करने के आदेश दिए।
- Written By: दिपक.पांडे

नाशिक : प्रतिनियुक्ति आदेश (Deputation Order) पर समय न लिखे जाने से सभी कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आदेश विभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) राधाकृष्ण गमे (Radhakrishna Game) ने नाशिक जिला परिषद प्रशासन (Nashik Zilla Parishad Administration) को दिए। इसके बाद सीईओ लीना बनसोड द्वारा 24 मार्च (March) को दिए गए विनंती के तहत विभागीय आयुक्त ने औषध निर्माण अधिकारी गोटीराम खैरनार और विजय देवरे की प्रतिनियुक्ति रद्द की।
जिला परिषद में 24 मार्च 2011 से 31 मार्च 2022 तक प्रतिनियुक्ति पर काम करने का राज्य में यह एकमेव प्रकरण है। जिला परिषद में 2011 प्रतिनियुक्ति पर औषध निर्माण अधिकारी गिने चुने जगह पर काम करने से उनके संबंध बन गए है। उनकी प्रतिनियुक्ति गैरकानूनी होने से उसे रद्द करने की मांग सदस्यों ने लगातार की थी। राजनीतिक दल का उपयोग करते हुए इन कर्मचारियों ने विभागीय आयुक्तालय के तत्कालीन उपायुक्त के हस्ताक्षर से 4 मार्च 2014 को अगले आदेश होने तक प्रतिनियुक्ति ऐसा नियमबाह्य तरिके से लिखवाया। लेकिन प्रशासन और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को संभलकर स्वास्थ्य विभाग के औषध निर्माण अधिकारियों को एक ही जगह पर 11 वर्ष नियुक्ति किया, जिसका कई बार विरोध हुआ।
जिला परिषद प्रशासन पर भी आरोप
दरमियान आम सभा, स्थाई समिति सभा में प्रतिनियुक्ति रद्द करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। महाराष्ट्र विधानमंडल पंचायत राज समिति और अनुसूचित जमाती कल्याण समिति ने आक्षेप लेकर प्रतिनियुक्ति रद्द करने के आदेश दिए। स्थानीय लेखा परीक्षण रिपोर्ट पर आक्षेप लिया गया। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की औषधि खरीदी विवाद में फंसने के बाद स्थाई समिति की 22 अक्टूबर 2021 को हुई सभा में औषधनिर्माण अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का प्रस्ताव डॉ. आत्माराम कुंभार्डे ने रखा। लेकिन उसे कार्यान्वित न करते हुए पूर्व अध्यक्ष ने प्रतिनियुक्ति की जांच करने के आदेश दिए। इसके चलते जिला परिषद प्रशासन पर भी आरोप लगा।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात मामले में पत्नी कल्पना की मुश्किलें बढ़ीं; कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
संभाजीनगर में मतीन शेख को अवैध निर्माण नोटिस, HC में चुनौती; निदा खान मामले के बाद नगरसेवक पर कार्रवाई तेज
नासिक TCS कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेश की रिपोर्ट, निदा खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Nashik Kumbh Mela 2027: श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए मनपा का मेगा प्लान, प्रतिदिन 940 ML पानी की आपूर्ति
11 वर्ष में एक भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नियम का पालन नहीं किया
विभागीय आयुक्त ने जिला परिषद प्रशासन को पत्र भेजकर प्रतिनियुक्ति को लेकर स्पष्ट अभिप्राय देने के आदेश दिए। जिला परिषद सदस्यों का समय खत्म होते ही प्रशासक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लीना बनसोड ने गोटीराम खैरनार और विजय देवरे की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की विनंती विभागीय आयुक्त से की। इसके बाद विभागीय आयुक्त ने दोनों की प्रतिनियुक्ति रद्द करते हुए प्रतिनियुक्ति आदेश पर समय निश्चित न होने से सभी प्रतिनियुक्ति रद्द करने के आदेश दिए। पेसा कानून की उड़ाई धज्जियां पेसा क्षेत्र में नियुक्त होने वाले दो औषध निर्माण अधिकारियों की मुख्यालय में नियुक्ति करते समय पेसा कानून की धज्जियां उड़ाई गई। केवल पदाधिकारियों के बनाए गए दबाव के चलते पिछले 11 वर्ष में एक भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नियम का पालन नहीं किया। सदस्यों का समय खत्म होने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी लीना बनसोड ने इस बारे में निर्णय लिया, जो अपने आप में एक बड़ी बात है।
Know why departmental commissioner radhakrishna gamay ordered cancellation of deputation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














