-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Grapes Growers Worried Due To Cloudy Sky Danger Of Crop Damage Due To Rain
आसमान में बादल छाए रहने से अंगूर उत्पादक चिंतित, बारिश की संभावना से फसल बर्बाद होने का खतरा
- Written By: दिपक.पांडे

Representative Pic
नाशिक : पिछले कई दिनों से नाशिक जिले (Nashik District) में मौसम (Weather) का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए होने की वजह से सुबह धूप भी देर से निकल रही है। लेकिन मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि यह मौसम बारिश का संकेत है। इस बात से अंगूर उत्पादक (Grape Growers) चिंतित हो गए है।
हर दिन बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदा की वजह से कृषि उत्पादों का नुकसान बढ़ गया है। किसान फसलों के उत्पादन के लिए काफी बड़ी रकम खर्च करते है। इसकी तुलना में उत्पादन नहीं होने से किसान परिवारों के लिए अपने काम को जारी रखना मुश्किल हो गया है। तालुका में नकदी फसलों की संख्या अधिक है। लेकिन ये फसल अब प्रकृति के बिगड़े मूड का शिकार बन सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
मटन के साथ खाया दही, बुजुर्ग महिला की मौत और पति आईसीयू में भर्ती, नासिक के आखतवाडे गांव में मचा हड़कंप
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
नासिक में विकास के लिए उद्योग संगठनों का साथ; निमा और महाराष्ट्र चेंबर ने मिलकर काम करने का भरोसा जताया
पिछले चार वर्षों में औसत फसल के उत्पादन पर नजर डाले तो उत्पादन का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। इनमें कई किसानों के सोसायटी, बैंक, पंतसंस्था से लिए गए कर्ज, गहने, जमीन, उधारी में ली गई रकम, बिजली बिल की वसूली, किराणा माल का बढ़ता बाजार भाव, बढ़ी मजदूरी, बीजों की बढ़ी कीमत और दैनिक जरूरत आदि के हिसाब को पकड़े तो किसानों के सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ता नजर आ रहा है।
लोडशेडिंग का भी सामना किसानों को करना पड़ रहा है
पिछले महीने लगातार दो रात बारिश होने का परिणाम किसान अभी तक भोग रहे है। पिछला जख्म अभी तक हरा है और अब पिछले चार पांच दिन से लगातार आसमान में बादल छाए हुए है। कही कही बारिश भी हुई और बर्फ के गोले भी गिरे है। इसकी वजह से कुछ जगहों पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। मौजूदा समय में परिसर में पिछले वर्ष सितंबर महीने में छंटाई हुई अंगूर बागान से पानी उतरने की स्थिति है। बादल नुमा मौसम और बारिश होने पर फसल के खराब होने का खतरा है। बादल नुमा मौसम की वजह से कीड़े लगने का भी डर रहता है। इसलिए अंगूर उत्पादन के खर्च में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। इतना ही नहीं बिजली वितरण कंपनी की लगातार लोडशेडिंग का भी सामना किसानों को करना पड़ रहा है।
किसान आपदा के डर से सहमे
बारिश, तूफान और बादल से किसान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। खासकर अंगूर उत्पादक किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है। यही वजह है किसान संभावित आपदा को लेकर सहमे हुए है।
Grapes growers worried due to cloudy sky danger of crop damage due to rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














