- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Good News For The Residents Of Nashik There Will Be No Water Cut This Year
नाशिक शहरवासियों के लिए खुशखबरी, इस वर्ष नहीं होगी पानी कटौती
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
नाशिक: पिछले साल नाशिक (Nashik) में झमाझम बारिश हुई थी। इसके चलते नाशिक शहरवासियों को जलापूर्ति (Water Supply) करने वाले गंगापुर बांध (Gangapur Dam), मुकणे बांध (Mukne Dam) और दारणा बांध (Darna Dam) में मार्च अंत तक पर्याप्त पानी का भंडारण है। नाशिक महानगरपालिका के लिए आरक्षित किए गए पानी में से अब ढाई टीएमसी पानी शेष है, जिसका उपयोग 31 जुलाई तक हो सकता। कुल मिलाकर इस साल नाशिक शहरवासियों को जल कटौती का सामना नहीं (No Water Cut) करना होगा।
गौरतलब है कि नाशिक शहरवासियों को प्रमुख रूप से गंगापुर बांध समूह, मुकणे बांध और कुछ मात्रा में दारणा बांध से जलापूर्ति की जाती है। हर साल बारिश सत्र छोड़कर 15 अक्टूबर से 31 जुलाई के बीच नाशिक शहरवासियों के लिए पीने के पानी का आरक्षण इन बांधों से किया जाता है। पिछले साल नाशिक शहरवासियों की पीने के पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मनपा ने गंगापुर बांध समूह से 4 हजार मिलियन क्यूबिक फीट, मुकणे बांध से 1500 मिलियन क्यूबिक फीट तो दारणा बांध से 100 मिलियन क्यूबिक फीट पानी आरक्षण करने की मांग सिंचाई विभाग से की थी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में फेल हुआ महायुति का दांवपेंच; बीजेपी नेता के भाई की बगावत से बढ़ी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की टेंशन
Nashik TCS Case: निदा खान और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के रिश्ते पर AIMIM पार्षद मतीन पटेल का बड़ा खुलासा
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा भारी! कैप्टन भरत भारद्वाज के वायरल वीडियो पर एक्शन की तैयारी में इंडियन आर्मी
नासिक के पॉश इलाके में तांत्रिक टोटके से डरे उच्च-शिक्षित लोग, अशोक खरात कांड के बाद भी अंधविश्वास बरकरार
31 जुलाई तक पर्याप्त है पानी
पालकमंत्री छगन भुजबल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में हुई पानी आरक्षण बैठक में महानगरपालिका द्वारा की गई मांग को मंजूर किया गया, परंतु सिंचाई विभाग ने इस पानी वितरण पर अभी भी मुहर नहीं लगाई है। पालकमंत्री छगन भुजबल द्वारा दी गई सूचना के तहत महानगरपालिका ने पानी का उपयोग करना शुरू कर दिया है। उपलब्ध आरक्षण में से 2473.34 मिलियन क्यूबिक फीट पानी शेष है, जो 31 जुलाई तक पर्याप्त है।
2473.34 मिलियन क्यूबिक फीट पानी शेष
पानी आरक्षण मंजूर होने के बाद पिछले 164 दिनों में महानगरपालिका ने नाशिक शहरवासियों के लिए गंगापुर बांध समूह से 2382.77 मिलियन क्यूबिक फीट और मुकणे बांध से 743.89 मिलियन क्यूबिक फीट, ऐसे कुल 3126.66 मिलियन क्यूबिक फीट पानी का उपयोग किया है। आज की स्थिति में गंगापुर बांध समूह में महानगरपालिका का 1617.23 मिलियन क्यूबिक फीट, दारणा में 100 मिलियन क्यूबिक फीट तो मुकणे बांध में 756.11 मिलियन क्यूबिक फीट, ऐसे कुल 2473.34 मिलियन क्यूबिक फीट पानी शेष है।
Good news for the residents of nashik there will be no water cut this year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुंभ मेला कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन सख्त; ठेकेदारों को नोटिस, आयुक्तों ने कहा- बर्दाश्त नहीं होगी सुस्ती
Jun 05, 2026 | 01:44 PMUP से लेकर दिल्ली तक CM योगी के जन्मदिन की धूम, मुस्लिम समाज ने दी बधाई, लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ
Jun 05, 2026 | 01:34 PMJackie Shroff Wedding Day: 38 साल का साथ और वही प्यार, जैकी श्रॉफ और पत्नी आयशा ने शेयर कीं खास यादें
Jun 05, 2026 | 01:28 PMराहुल गांधी ने खुदकुशी करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से की बात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
Jun 05, 2026 | 01:23 PM‘मुझे खुश करोगी तो जिंदगी बना दूंगा, नहीं की तो बर्बाद कर दूंगा’, पुणे में बीमा कंपनी के बॉस ने पार की सारी हद
Jun 05, 2026 | 01:18 PMअफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
Jun 05, 2026 | 01:14 PMयूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














