नासिक जिला परिषद की पहल: मराठी माध्यम स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की पहल

Nashik Education Department Initiative: नासिक जिला परिषद के मराठी माध्यम स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए 'गुढीपाड़वा पट वाढवा' अभियान शुरू किया गया है, जो 1 मई महाराष्ट्र दिवस तक चलेगा।
Nashik Zilla Parishad's Initiative: Education Department's Initiative to Boost Enrollment in Marathi-Medium Schools
Nashik Zilla Parishad Schools Enrollment ( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik Zilla Parishad Schools Enrollment: नासिक मराठी माध्यम के जिला परिषद स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से नासिक जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने इस वर्ष भी 'गुढ़ीपाड़वा पट वाढवा' (पंजीकरण बढ़ाओ) अभियान की शुरूआत की गई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार के मार्गदर्शन और प्राथमिक शिक्षाधिकारी साईललसा सामलेटी की पहल पर यह अभियान गुढीपाड़वा से शुरू होकर 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) तक चलाया जाएगा। स्कूलों में प्रवेश बढ़ाने के लिए शिक्षक और अधिकारी वर्ग पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक रास्तों का भी उपयोग कर रहे हैं।

लक्ष्यः 100 प्रतिशत पंजीकरण

शिक्षा विभाग का स्पष्ट मानना है कि हम गुणवत्ता देखकर प्रदेश नहीं देते, बल्कि प्रवेश देकर गुणवत्ता का निर्माण करते है। अभियान का मुख्य लक्ष्य उन सभी बच्चों को स्कूल लाना है जो प्रवेश के पात्र है या जो किसी कारणवश शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर रह गए हैं।

शिक्षक स्कूल के तरीकों की दे रहे हैं जानकारी

शिक्षक नए और आकर्षक तरीकों से स्कूल की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचा रहे हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला परिषद द्वारा कई प्रतियोगिताएं और योजनाएं निरंतर चलाई जा रही है, जिसमें स्पेलिंग बी. मैरा बी, हैकाथॉन और अध्यक्ष कप (कला, खेल व सांस्कृतिक स्पर्धा), ज्ञान यात्री उपक्रम और छात्रवृत्ति अभ्यास परीक्षा।

विनोबा ऐप का उपयोग और शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाएं। अब जिला परिषद के स्कूल निजी स्कूलों की तुलना में अधिक सुसज्जित हो गए हैं। यहां छात्रों को सेमी-अंग्रेजी माध्यम के वर्ग, उच्च शिक्षित शिक्षक, मुफ्त पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म, मध्याहन भोजन, आनंददायी व दफ्तर मुक्त शनिवार', स्मार्ट क्लासरूम्, डिजिटल लाइब्रेरी और वार्षिक स्नेह सम्मेलन आदि सुविधाएं मिल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com