- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Controversy Over The Trust Of Saptashrungi Garh Institute
सप्तश्रृंगी गढ़ संस्थान के विश्वस्त को लेकर विवाद
- Written By: गोविंद आर्य

- स्थानीयों को नजरअंदाज करने का आरोप
कलवन. आदिशक्ति श्री सप्तश्रृंगी निवासिनी देवी संस्थान के ट्रस्टी नियुक्ति प्रक्रिया में स्थानीय ग्रामीणों को नजरअंदाज करने का आरोप स्थानीय निवासियों ने लगाया है. ग्रामीणों के अनुसार बाहरी व्यक्तियों को नियुक्ति से बाहर रखना जरूरी है. नांदुरीगढ़ स्थित सप्तश्रृंगी देवी संस्थान को साढ़े तीन शक्ति पीठों में से आर्धशक्ति पीठ माना जाता है. संस्थान के ट्रस्टी के रूप में स्थानीय ग्रामीणों को मौका देना चाहिए.
इसके लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने का विचार किया जा रहा है. श्री सप्तश्रृंगी निवासिनी देवी संस्थान के ट्रस्टी के लिए चयन प्रक्रिया नाशिक जिला और सत्र न्यायाधीश की अगुवाई में होती है. सप्तशृंगी गढ़ की परंपरा, त्यौहार, उत्सव, आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी होती है. इसके बावजूद बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में स्थानीय लोगों को मौका नहीं मिल रहा है. बाहरी ट्रस्टी सालभर अपने वातानुकूलित कार्यालयों में बैठे रहते हैं और केवल त्यौहारों के दौरान सप्तश्रृंगी गढ़ पर पहुंचकर तस्वीरें निकालकर ढिंढोरा पीटते हैं.
विकास के नाम पर कुछ भी नहीं
हालांकि संस्थान के ट्रस्टियों और स्थानीय ग्राम पंचायत के समन्वय के माध्यम से गढ़ परिसर पर विभिन्न विकास कार्य होने की उम्मीद थी, लेकिन संस्थान के ट्रस्टियों ने हमेशा गांव और ग्रामीणों के विकास कार्यों को लेकर अपनी नीति स्वच्छ नहीं रखी. ट्रस्टियों की लापरवाही के कारण सप्तशृंगी गढ़ पर विकास कार्य नहीं हुए, जबकि संस्थान को ब श्रेणी पर्यटन स्थल का दर्जा मिला हुआ है. सप्तश्रृंगी गढ़ पर फ्यूनिक्युलर ट्रॉली परियोजना के अलावा कोई बड़ा काम नहीं हुआ है.
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व सैनिक और वकील को हथकड़ी पहनाना पड़ा भारी, महाराष्ट्र सरकार देगी मुआवजा, बाॅम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Ghaziabad Road Connectivity Project: बदलेगी लोनी की किस्मत; जीडीए का मास्टर प्लान-2031 तैयार
MI vs CSK Live Score: मुंबई-चेन्नई दोनों को तीसरी जीत की तलाश, वानखेड़े में खेलेंगे रोहित शर्मा और MS Dhoni?
INDIA गठबंधन की महा-जुगलबंदी! ममता दीदी के लिए मैदान में उतरेंगे केजरीवाल, TMC के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
बाहरी ट्रस्टियों के विरोध में ग्रामीण: गवली
इस बारे में जानकारी देते हुए सप्तश्रृंगी गढ़ के पूर्व सरपंच राजू गवली ने कहा कि पिछले 5 सालों में ट्रस्टियों ने गांव अथवा संस्थान के हित में कोई भी ठोस काम नहीं किया है. न ही आने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं को समझने की कोशिश की है. स्थानीय विश्वस्त होने पर संस्थान व श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर कार्य होगा, जिसे स्थानीय नागरिक अच्छी तरह समझते हैं. इस बार भी स्थानीय ग्रामीणों को नजरअंदाज कर अन्य लोगों की नियुक्ति होने की वजह से इस संस्थान के ट्रस्टियों की नियुक्ति का विरोध हो रहा है.
Controversy over the trust of saptashrungi garh institute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व सैनिक और वकील को हथकड़ी पहनाना पड़ा भारी, महाराष्ट्र सरकार देगी मुआवजा, बाॅम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Apr 23, 2026 | 06:44 PMGhaziabad Road Connectivity Project: बदलेगी लोनी की किस्मत; जीडीए का मास्टर प्लान-2031 तैयार
Apr 23, 2026 | 06:44 PMLIVEMI vs CSK Live Score: मुंबई-चेन्नई दोनों को तीसरी जीत की तलाश, वानखेड़े में खेलेंगे रोहित शर्मा और MS Dhoni?
Apr 23, 2026 | 06:41 PMINDIA गठबंधन की महा-जुगलबंदी! ममता दीदी के लिए मैदान में उतरेंगे केजरीवाल, TMC के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
Apr 23, 2026 | 06:35 PMबस 1 फैसला और जिंदगी बदल जाएगी, श्री प्रेमानंद जी महाराज का बड़ा संदेश
Apr 23, 2026 | 06:27 PMDavid Dhawan Interview: हिट फिल्मों के बाद भी कायम है दोस्ती, डेविड धवन ने याद किए सलमान खान संग पुराने दिन
Apr 23, 2026 | 06:22 PMनशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM










