मुंबई-आगरा हाईवे पर कंटेनर पलटा

Mumbai-Agra Highway
Published on: 
Updated on: 

इगतपुरी : मुंबई-आगरा हाईवे (Mumbai-Agra Highway) पर नया कसारा घाट (Kasara Ghat) पर उतरते समय कंटेनर (Container) नंबर एमएच 04 जेके 0315 के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कंटेनर लतीफवाड़ी के मोड़ पर पलट गया। इस घटना (Incident) की जानकारी तत्काल आपदा प्रबंधन की टीम को दी गई। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। आपदा दल के प्रमुख शाम धूमल और उनकी टीम ने एक घंटे के अथक प्रयास के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। 

वाहन चालक बहुत देर तक केबिन में फंसा रहा

कसारा घाट में लतीफवाड़ी के पास घाट से उतरते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, उससे उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद वाहन चालक बहुत देर तक केबिन में फंसा रहा। केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में हो रही कठिनाइयों के कारण, अमोल वलजादे को फोन करके बुलाया गया। कासारा में आपदा प्रबंधन दल के प्रमुख शाम धूमल ने मौके पर बुलाया। आपदा प्रबंधन टीम के शाम धूमल, देवा वाघ, लक्ष्मण वाघ, स्वप्निल कलंत्री, अक्षय लड़के, विनोद आयरे, बालू मांगे, सनी चिली, प्रसाद डोरे सहित हाईवे थाने के कर्मचारी क्रेन व जेसीबी के सहारे, चालक रवींद्र सिंह को सकुशल बाहर लाया गया। 

बताया जा रहा है, कि दुर्घटना के कारण चालक का एक पैर स्थायी तौर पर खराब हो गया है। हादसे के कारण कसारा घाट पर वाहनों की कतारें लग गई, हाईवे सुरक्षा पुलिस ने अपने प्रयासों से यातायात सुचारू करवाया। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com